{"_id":"6a6f9ca1c4ccde709d06f289","slug":"eight-youths-swindled-out-of-24-lakh-on-the-pretext-of-securing-jobs-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-154345-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: नौकरी दिलाने के नाम पर आठ युवकों से 24.56 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: नौकरी दिलाने के नाम पर आठ युवकों से 24.56 लाख ठगे
Mon, 03 Aug 2026 01:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Mon, 03 Aug 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। मर्चेंट नेवी में नौकरी दिलाने का झांसा देकर जिले के आठ युवकों से करीब 24.56 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ितों का कहना है कि वर्ष 2024 और 2025 के दौरान उनसे प्रति व्यक्ति करीब साढ़े तीन लाख रुपये लिए गए, लेकिन न तो नौकरी मिली और न ही रकम वापस की गई। मामले में मोतीपुर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मिहींपुरवा तहसील क्षेत्र के ग्राम पड़रिया निवासी सुनील कुमार ने जिलाधिकारी व मोतीपुर पुलिस को प्रार्थनापत्र देकर आरोप लगाया कि लखनऊ के मलिहाबाद थाना काकोरी निवासी विनय प्रजापति और राजेंद्र सिंह ने मर्चेंट नेवी में नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया था। इस पर सुनील कुमार समेत आठ लोगों ने रुपये दिए।
तहरीर के अनुसार, प्रत्येक व्यक्ति से करीब ढाई लाख रुपये ऑनलाइन बैंक खाते में लिए गए, जबकि एक लाख रुपये की रकम नकद दी गई। पीड़ितों का दावा है कि सभी आठ लोगों से कुल 24 लाख 56 हजार 500 रुपये लिए गए। ऑनलाइन धनराशि विनय प्रजापति के नाम बताए गए बैंक खाते में हस्तांतरित की गई।
विज्ञापन
पीड़ितों में सुनील कुमार के अलावा अभिषेक कुमार, रोहित कुमार, चंदन कुमार, गोमती प्रसाद, बाल किसुन, मनोज कुमार और राकेश कुमार गौतम शामिल हैं। उनका कहना है कि रकम देने के बाद भी किसी को मर्चेंट नेवी में नौकरी नहीं मिली।
पीड़ितों का कहना है कि उन लोगों ने जब अपनी मेहनत की कमाई वापस मांगी तो उन्हें धमकी दी गई। इसके बाद परेशान पीड़ितों ने जिलाधिकारी से शिकायत की फिर मोतीपुर थाने में तहरीर दी है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक ब्रह्मा कुमार ने कहा कि जांच में बैंक खाते में हुई लेनदेन, ऑनलाइन भुगतान और अन्य साक्ष्यों की पड़ताल की जाएगी।