फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Elderly man dies under suspicious circumstances while sleeping at home.

Bahraich News: घर में सो रहे वृद्ध की संदिग्ध हालात में मौत

Mon, 03 Aug 2026 01:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Mon, 03 Aug 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Elderly man dies under suspicious circumstances while sleeping at home.
पयागपुर। ग्राम पंचायत बड़का गांव में घर में अकेले रह रहे एक वृद्ध की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। रविवार सुबह काफी देर तक घर का दरवाजा न खुलने पर ग्रामीणों को आशंका हुई। किसी तरह घर के अंदर पहुंचे ग्रामीणों ने वृद्ध को मृत अवस्था में पाया। सूचना पर पहुंची वृद्ध की बेटी ने मौत की परिस्थितियों को संदिग्ध बताते हुए जांच की मांग की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन



बड़का गांव निवासी जगतराम (75) घर में अकेले रहते थे। उनकी बेटी संपता देवी का विवाह हो चुका है, वह ससुराल में रहती हैं। बताया जाता है कि शनिवार रात जगतराम भोजन करने के बाद अपने घर में सोने चले गए थे। रविवार सुबह काफी देर तक उनके घर का दरवाजा नहीं खुला तो आसपास के लोगों को संदेह हुआ।
विज्ञापन



ग्रामीणों ने किसी तरह घर का दरवाजा खोलकर अंदर प्रवेश किया तो जगतराम मृत अवस्था में मिले। इसके बाद ग्रामीणों ने कोतवाली देहात के कटरा नेवादा निवासी उनकी बेटी संपता देवी को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर वह मायके पहुंचीं और पुलिस को तहरीर देकर जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन



बेटी संपता की मांग पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी संदीप कुमार द्विवेदी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed