फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Power supply disrupted; residents of a dozen villages facing hardship.

Bahraich News: बिजली आपूर्ति ठप, एक दर्जन गांवों के लोग परेशान

Mon, 03 Aug 2026 01:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Mon, 03 Aug 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Power supply disrupted; residents of a dozen villages facing hardship.
धरसवा। गिलौला उपकेंद्र से बहराइच के चित्तौरा जाने वाली लाइन से शनिवार रात से बिजली आपूर्ति ठप है। रविवार देर शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी, जिससे सदाशिव फीडर से जुड़े एक दर्जन से अधिक गांवों की लगभग एक लाख आबादी उमस भरी गर्मी में परेशान है।
विज्ञापन


बिजली न आने से कमोलिया, सिटकहना, कैनी, ककरा, धरसवा, बरहिया, बड़ागांव व मोहरना आदि गांवों के लोग परेशान हैं। घरों में पंखे-कूलर बंद होने से बच्चे और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही हैं। पेयजल आपूर्ति भी बाधित है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने गिलौला विद्युत उपकेंद्र के एसडीओ परविंदर सिंह और जेई संदीप यादव को कई बार फोन मिलाया, लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। अधिकारियों के गैरजिम्मेदाराना रवैये से ग्रामीणों में गहरा आक्रोश है। लोगों ने उच्चाधिकारियों से फीडर की लाइन दुरुस्त कराकर तत्काल बिजली आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में एसडीओ परविंदर सिंह का फोन ही नहीं लगा, जबकि जेई संदीप यादव से बात करने पर उन्होंने कहा कि जानकारी नहीं है। कर्मचारियों को भेजकर दिखवाया जा रहा है। शीघ्र ही फाल्ट दुरुस्त कराकर आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed