फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The incident of theft of offerings at the Ram Mandir is unfortunate: Anupriya Patel

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुखद : अनुप्रिया पटेल

Mon, 03 Aug 2026 01:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Mon, 03 Aug 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
The incident of theft of offerings at the Ram Mandir is unfortunate: Anupriya Patel
अपना दल एस के सम्मेलन में प्रेसवार्ता करतीं अनुप्रिया पटेल। -संवाद
बहराइच। अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल शहर के गाेंडा रोड स्थित एक रिसॉर्ट में पार्टी की और से आयोजित जिला स्तरीय कार्यकर्ता समागम में भाग लेने रविवार को पहुंचीं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए तैयार रहने का आह्वान किया।
विज्ञापन


कार्यकर्ता समागम के बाद मीडिया कर्मियों से बात करते हुए कहा कि राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना से सभी को दुख पहुंचा है, लेकिन सरकार उनकी निष्पक्ष तरीके से जांच करा करा रही है, जो लोग शामिल हैं, उनकी जांच के साथ ही उनके रिश्तेदारों की भी जांच हो रही है। अभी एसआईटी की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


सांसद पप्पू यादव की ओर से संत के भेष में संसद परिसर में प्रदर्शन करने पर कहा कि विपक्ष को विरोध व्यक्त करने का अधिकार है, लेकिन किसी को इस तरह विरोध नहीं करना चाहिए, जिससे किसी की भी भावनाएं आहत हों।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने सीजेपी आंदोलन में छात्रों पर हुए मुकदमों को लेकर कहा के पीएम मोदी ने पूरे प्रदर्शन के दौरान एक बार नहीं, कई बार युवाओं से संवाद किया और हर राज्य की सरकार ने भी कहा है के छात्रों के विरुद्ध कोई भी कार्रवाई नहीं होगी।

पीएम मोदी ने स्पष्ट संदेश दिया है के छात्रों को सजा देना या अदालत के चक्कर कटवाना, हमारी सरकार नहीं चाहती, बल्कि उनका भविष्य उज्ज्वल हो। हमारे देश के बच्चे सही राह पर आएं, अपनी गलतियों से सबक लें, स्वयं में सुधार लाएं, जिससे एक बेहतर समाज का निर्माण हो।


इस दौरान नानपारा से अपना दल विधायक राम निवास वर्मा, जिलाध्यक्ष गिरीश पटेल, अविनाश साहू तथा संजीव सिंह राठौर समेत बड़ी संख्य में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed