पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Family went to Lucknow for medical treatment; thieves made off with jewelry worth lakhs from their home.

Bahraich News: इलाज कराने लखनऊ गया परिवार, चोरों ने घर से लाखों के गहने किए पार

Thu, 25 Jun 2026 11:59 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Family went to Lucknow for medical treatment; thieves made off with jewelry worth lakhs from their home.
बहराइच के घसियारीपुरा में मकान में चोरी के बाद बिखरा सामान।
बहराइच। लखनऊ में इलाज कराने गए घसियारीपुरा के एक परिवार के घर में गत 13 जून को धावा बोलकर चोरों ने नकदी व लाखों के जेवर पार कर दिए। बुधवार को वारदात की जानकारी होने के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

घसियारीपुरा निवासी रामकृष्ण पाठक हृदय रोग से पीड़ित हैं। बीते 13 जून को समस्या बढ़ने पर वह परिजनों समेत लखनऊ चले गए थे। वहां वह अपना इलाज करा रहे थे। बुधवार को किसी कार्य से उनकी बड़ी बेटी घर पहुंची तो दरवाजे का ताला टूटा मिला। अंदर घुसने पर कमरों में रखी अलमारियों के ताले भी टूटे मिले और सारा सामान अस्तव्यस्त था। बेटी ने इसकी जानकारी फोन पर परिजनों को दी। सूचना मिलने पर परिजन भी बहराइच पहुंचे।
विज्ञापन

पीड़ित रामकृष्ण पाठक ने बताया कि चोरों ने अलमारी में रखे 55 हजार रुपये नकद और करीब आठ लाख के सोने-चांदी के जेवर उठा ले गए हैं। उन्होंने थाना देहात कोतवाली में तहरीर देते हुए घटना के खुलासे की मांग की है। थाना प्रभारी दद्दन सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर घटना का शीघ्र खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed