पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Youth dies of electrocution while watching Muharram procession.

Bahraich News: मुहर्रम का जुलूस देखने गए युवक की करंट लगने से मौत

Fri, 26 Jun 2026 12:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Youth dies of electrocution while watching Muharram procession.
नानपारा। बाजार में बुधवार रात मुहर्रम का जुलूस देखने आए कबड़िया टोला निवासी युवक की करंट लगने से मौत हो गई। घटना से परिजनों में चीख-पुकार मची हुई है। क्षेत्र निवासी कैफ (24) बुधवार देर रात लगभग साढ़े 10 बजे अपने घर से मुर्हरम का जुलूस देखने बाजार आए थे। इसी दौरान वह नगरपालिका की ओर से लगवाई गई एक स्ट्रीट लाइट के पास खड़े थे। स्ट्रीट लाइट के पास लटक रहे एक तार में करंट उतरने से वह करंट की चपेट में आ गए और झटके से जमीन पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने उन्हें शीघ्र ही नानपारा सीएचसी पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उसका परीक्षण कर उन्हें मृत घोषित कर दिया। सीएचसी पर तैनात फार्मासिस्ट रंजन विश्वास ने बताया कि सीएचसी में लाए जाने से पहले ही युवक की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed