फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Farmers staged a protest for the second consecutive day.

Bahraich News: किसानों ने दूसरे दिन भी दिया धरना

Thu, 13 Aug 2026 12:25 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Farmers staged a protest for the second consecutive day.
कलेक्ट्रेट ​स्थित धरनास्थल पर प्रदर्शन करते भाकियू कार्यकर्ता।
बहराइच। कलेक्ट्रेट धरनास्थल पर बुधवार को भारतीय किसान यूनियन का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। इसमें बड़ी संख्या में किसान और संगठन के कार्यकर्ता मौजूद थे। जिलाध्यक्ष चौधरी राम कुमार वर्मा ने कहा कि किसानों की कई समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। किसानों ने गन्ना भुगतान समिति में किसान प्रतिनिधियों को शामिल करने की मांग की। खाद की अधिक दर पर बिक्री व कालाबाजारी पर कार्रवाई की भी मांग उठाई।
विज्ञापन

जर्जर सड़कों की मरम्मत और गल्ला मंडी की समस्याओं का स्थायी समाधान मांगा गया। बंद राजकीय नलकूपों को चालू कराने की मांग भी रखी गई। कृषि व उद्यान विभाग की योजनाओं में अनियमितता की जांच और बिजली आपूर्ति सुधार की मांग की गई। चिकित्सा लाइसेंस गड़बड़ियों पर कार्रवाई और नाबालिगों के ऑटो व सीएनजी चलाने पर रोक की मांग भी की गई। संगठन ने चेतावनी दी है कि मांगें पूरी न होने पर चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed