फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Tiranga rallies taken out with pride and a spirit of patriotism.

Bahraich News: देशभक्ति के जज्बे के साथ शान से निकलीं तिरंगा यात्राएं

Thu, 13 Aug 2026 12:23 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Tiranga rallies taken out with pride and a spirit of patriotism.
जिलेभर में निकाली गईं तिरंगा यात्राएं।
बहराइच। स्वतंत्रता दिवस के पहले जिले में तिरंगा यात्राओं का सिलसिला तेज हो गया है। बुधवार को शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक विभिन्न स्थानों पर तिरंगा यात्राएं निकाली गईं। हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल लोगों ने भारत माता की जय और वंदेमातरम् के नारे लगाए। इससे देशभक्ति का माहौल बना रहा।
विज्ञापन


रिसिया प्रतिनिधि के अनुसार भाजपा मंडल की ओर से आयोजित तिरंगा यात्रा में जिलाध्यक्ष बृजेश पांडेय शामिल हुए। इस मौके पर प्राचार्य सुनील कुमार राय, प्रवक्ता महेंद्र प्रताप सिंह, प्रेम कुमार, डीके वर्मा, लखमन प्रसाद, सचिन कुमार मिश्रा, स्वामी दयाल, सुचित्रा मिश्रा समेत शिक्षक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन


नानपारा प्रतिनिधि के अनुसार तिरंगा यात्रा का शुभारंभ श्री कालीकुंड मंदिर से हुआ। विधायक रामनिवास वर्मा के नेतृत्व में निकली यात्रा प्रमुख मार्गों से होते हुए शहीद स्मारक पहुंची। यहां शहीदों के सम्मान में दीप प्रज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित की गई। नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल वहीद और अधिशासी अधिकारी रंग बहादुर सिंह ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रुपईडीहा प्रतिनिधि के अनुसार भाजपा मंडल अध्यक्ष महाराजदीन वर्मा के नेतृत्व में तिरंगा पदयात्रा निकाली गई। पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाबगंज हरीश चंद्र उर्फ बंटू ने झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र मिश्रा पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।

नवाबगंज प्रतिनिधि के अनुसार जवाहर लाल राष्ट्रीय इंटर कॉलेज से छावनी चौराहा स्थित हनुमान मंदिर तक तिरंगा पदयात्रा निकाली गई। भाजपा नेता कुंवर करणवीर सिंह मुख्य अतिथि रहे, जबकि यात्रा का नेतृत्व भाजपा नवाबगंज मंडल अध्यक्ष हर्षित सिंह ने किया।


कैसरगंज प्रतिनिधि के अनुसार यात्रा का नेतृत्व विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी गौरव वर्मा ने किया। यात्रा कस्बे के विभिन्न मार्गों से होते हुए पार्टी कार्यालय पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख संदीप सिंह विसेन, मंडल अध्यक्ष शिवानंद सिंह आदि मौजूद रहे।

जिलेभर में निकाली गईं तिरंगा यात्राएं।

जिलेभर में निकाली गईं तिरंगा यात्राएं।

जिलेभर में निकाली गईं तिरंगा यात्राएं।

जिलेभर में निकाली गईं तिरंगा यात्राएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed