{"_id":"69f64f8e1c31a5c43c012687","slug":"four-killed-in-road-accidents-bahraich-news-c-98-1-bhr1029-148620-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: सड़क हादसों में चार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: सड़क हादसों में चार की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sun, 03 May 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
फखरपुर में सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक। -संवाद
विज्ञापन
बहराइच। सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई, पांच लोग घायल भी हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। सड़क हादसों का मुख्य कारण वाहनों की तेज रफ्तार व चालकों द्वारा यातायात नियमों का पालन न करना माना जा रहा है।
चित्तौरा प्रतिनिधि के अनुसार चिलौरा निवासी तीरथराम (50) शुक्रवार रात साइकिल से अपने घर जा रहे थे। बहादुरचक के पास पहुंचने पर एक अज्ञात वाहन से उनको टक्कर लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
मिहींपुरवा प्रतिनिधि के अनुसार गायघाट पुल के पास शुक्रवार देर रात दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। बाइकों की टक्कर में पिपरिया निवासी महेश (30), रवि (14) व हिमांशु सोनी (30) गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद परिजन महेश व रवि को लेकर सीएचसी मोतीपुर पहुंचे।
चिकित्सकों ने महेश को मृत घोषित कर दिया, जबकि रवि की हालत गंभीर देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घायल हिमांशु सोनी को परिजनों ने नानपारा सीएचसी में भर्ती कराया। इलाज के दौरान हिमांशु की भी मौत हो गई। थाना प्रभारी आनंद चौरसिया ने बताया कि किसी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है।
हुजूरपुर प्रतिनिधि के अनुसार भग्गड़वा बाजार निवासी दिलीप मिश्रा (72) शुक्रवार दोपहर पैदल कंजिया चौराहे की ओर जा रहे थे। उसी दौरान सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक से उन्हें टक्कर लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें सीएचसी चिरैयाटांड में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
फखरपुर प्रतिनिधि के अनुसार बहराइच-लखनऊ राजमार्ग पर गजाधरपुर चौराहे के पास शनिवार दोपहर तेज रफ्तार कार की बाइक सवार से टक्कर लग गई। दुर्घटना के बाद कार चालक मौके से भाग गया। टक्कर लगने से बाइक सवार मयंकर यादव (30) निवासी मरौचा व उनके एक अन्य साथी घायल हो गए।
स्थानीय लोग दोनों घायलों को लेकर फखरपुर सीएचसी पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने मयंकर को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जबकि उसके साथ मौजूद एक अन्य युवक को मामूली चोट लगने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया।
बाबागंज प्रतिनिधि के अनुसार सोरहिया गांव के पास शनिवार को साइकिल सवार दीपक (14) व बाउर (11) निवासी सोरहिया को एक बोलेरो से टक्कर लग गई। हादसे में दोनों साइकिल सवार घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से दोनों को सीएचसी चरदा पहुंचाया।
दीपक की हालत गंभीर देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाउर को मामूली चोट हाेने के कारण उसे प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
Trending Videos