सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Girl and villager injured in leopard attack

Bahraich News: तेंदुए के हमले में बालिका और ग्रामीण जख्मी

संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Mon, 16 Mar 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Girl and villager injured in leopard attack
नानपारा के ग्राम ककरी में तेंदुए के हमले में घायल तारा अपने माता-पिता के साथ। -संवाद
विज्ञापन
शिवपुर/बिछिया। तेंदुए ने नानपारा में बालिका और कतर्नियाघाट इलाके में एक ग्रामीण पर हमला कर दिया। दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। वन विभाग की टीम ने तेंदुए की तलाश शुरू कर दी है। गांवों में सतर्कता बढ़ा दी गई है।
Trending Videos


नानपारा रेंज के शिवपुर इलाके के ककरी गांव में रविवार दोपहर करीब 12 बजे तारा (9) अपनी मां सुनीता देवी और मामी के साथ मवेशियों के लिए बरसीम व घास काटने खेत जा रही थी। रास्ते में मक्के के खेत में छिपे तेंदुए ने पीछे चल रही तारा पर हमला कर उसे जबड़े में दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तारा की चीख सुनकर सुनीता और उसकी भाभी पलटीं, तो सामने तेंदुए को देखकर सकते में आ गईं। सुनीता ने पल भर भी देर किए बिना शोर मचाते हुए तेंदुए से भिड़ गईं।


तारा की मामी ने भी शोर मचाना शुरू कर दिया। सुनीता ने लगभग तीन मिनट तक तेंदुए से संघर्ष किया। शोर सुनकर आसपास के खेत में मौजूद लोग भी आ गए। भीड़ देखकर तेंदुआ तारा को छोड़कर मक्के के खेत में घुस गया। हमले में तारा की पीठ, पैर और कूल्हे में गहरे जख्म हो गए हैं। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।


रेंजर पीयूष गुप्ता ने बताया कि वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, तेंदुए के पगचिह्न मिले हैं। आसपास मक्का के खेत होने के कारण तेंदुए के छिपे होने की आशंका है। टीम निगरानी कर रही है, पिंजरा पहले से ही लगा है। हमलावर तेंदुए को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।


उधर, कतर्नियाघाट रेंज के बाजपुर बनकटी गुलरा गांव निवासी आशीष कुमार (40) शनिवार रात करीब नौ बजे घर के सामने बैठे थे। तभी अचानक तेंदुए ने हमला कर दिया। आशीष ने हिम्मत दिखाते हुए शोर मचाकर तेंदुए से संघर्ष किया। आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों की आहट पाकर तेंदुआ सरयू नहर की ओर चला गया।


हमले में आशीष के हाथ और सिर पर गहरे जख्म हुए हैं। ग्रामीणों ने उन्हें रात में ही तत्काल पीएचसी सुजौली पहुंचाया, जहां से उन्हें सीएचसी मिहींपुरवा रेफर कर दिया गया।


रेंजर आशीष गौड़ ने बताया कि वन विभाग की टीम गांव के आसपास गश्त कर रही है। ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। लगातार हो रहे तेंदुए के हमलों से इलाके में दहशत है। ग्रामीणों ने वन विभाग से जल्द तेंदुए को पकड़ने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।


-------------



तेंदुए के हमले से ऐसे बचें:-
- सुबह-शाम खेत या जंगल की ओर अकेले न जाएं, समूह में ही निकलें।
- छोटे बच्चों को अकेले बाहर न भेजें और उन पर नजर रखें।
- घने खेतों, झाड़ियों और जंगल के किनारे जाते समय शोर करते रहें, ताकि जंगली जानवर दूर रहें।
- रात के समय घर के बाहर या खेतों में पर्याप्त रोशनी रखें।
- तेंदुआ दिखाई देने पर घबराएं नहीं, शोर मचाएं और धीरे-धीरे पीछे हटें।
- किसी भी जंगली जानवर की सूचना तुरंत वन विभाग या स्थानीय प्रशासन को दें।
- मवेशियों को खुले में न बांधें, सुरक्षित बाड़े में रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed