फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Girl missing for four days found in Assam

Bahraich News: असम में मिली चार दिन पूर्व लापता हुई बालिका

Mon, 03 Aug 2026 01:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Mon, 03 Aug 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Girl missing for four days found in Assam
बौंडी। हरदी क्षेत्र से चार दिन पूर्व एक बालिका स्कूल जाते समय लापता हो गई थी। परिजनों ने इसकी सूचना थाने में दी थी। पुलिस ने सर्विलांस समेत अन्य माध्यमों से बालिका की लोकेशन असम में खोज निकाली थी। पुलिस टीम बालिका को लेकर असम से वापस आ गई है।
विज्ञापन



क्षेत्र निवासी एक बालिका चार दिनों पूर्व स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन शाम तक वापस न आने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की थी। इसके बाद भी बालिका का कोई पता नहीं चला। परिजनों का कहना रहा कि बहराइच-सीतापुर मार्ग से एक अज्ञात सीएनजी ऑटो चालक बालिका को फुसलाकर अपने साथ ले गया था। इस पर परिजनों ने थाने में तहरीर देकर बालिका की खोजबीन करने की मांग की थी।
विज्ञापन


थाना प्रभारी आलोक सिंह ने टीम गठित करते हुए बालिका की तलाश शुरू की थी। सर्विलांस व अन्य माध्यमों से जांच करने पर पता चला कि बालिका असम में अपने एक रिश्तेदार के यहां है। पुलिस टीम ने परिजनों के साथ असम जाकर बालिका को अपने संरक्षण में लिया और उसे लेकर रविवार को वापस आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी आलोक सिंह ने बताया कि मामले में किसी की कोई संलिप्तता नहीं मिली है। बालिका को विधिक कार्रवाई के बाद परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed