फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Impact of changing weather: Rise in patients with cough and fever.

Bahraich News: बदलते मौसम का असर, खांसी-बुखार के मरीज बढ़े

Mon, 03 Aug 2026 01:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Mon, 03 Aug 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Impact of changing weather: Rise in patients with cough and fever.
 रिसिया के नर्सिंगडीहा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को देखते चिकित्सक। -संवाद
बहराइच। जिले के विभिन्न स्वास्थ्य व उप स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला में बदलते मौसम का असर दिखाई दिया। इस बार विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में बुखार और खांसी के मरीज अधिक देखे गए। सभी का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा उपलब्ध कराई गई, स्वस्थ रहने के तरीके भी बताए गए।
विज्ञापन


बाबागंज प्रतिनिधि के अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाबागंज में 43 मरीजों का परीक्षण कर उन्हें दवा एवं चिकित्सीय परामर्श उपलब्ध कराया गया। आयुष चिकित्साधिकारी डॉ. सुरेश गुप्ता ने मरीजों की जांच कर आवश्यक उपचार किया। मेले में वीरेंद्र कुमार, सुरेश सोनी, मीना सोनी, रामलखन, मुकेश, मुनेश्वर, रामअचल और रिंकू समेत कुल 43 मरीजों को लाभ मिला।
विज्ञापन


रूपईडीहा प्रतिनिधि के अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रूपईडीहा में मरीजों के स्वास्थ्य जांच की गई। डॉ. रजनी गुप्ता ने सभी मरीजों का परीक्षण कर आवश्यक दवाएं एवं चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया। स्वास्थ्य मेले में आरिफा, अनीता, शुभम, ताहीरा और राजू सहित कुल 21 मरीज लाभान्वित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवाबगंज प्रतिनिधि के अनुसार चौगड़वा स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कुल 52 मरीजों की जांच की गई। चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकीम अहमद ने मरीजों की जांच की। जाकिर, अर्जुन वर्मा, रामफल, लल्ला, ज्योति, नूर फातमा अरशान का उपचार किया गया।

रिसिया प्रतिनिधि के अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नर्सिंगडीहा में डाॅ. अनंत कुमार कि मौजूदगी में मेले में आए सकूब, गुलाब जहां, लल्लू, विनीता, अर्चना, हसन अली, तजमुल मुजीद, गीता, अजय, सुनीता, गीता, आरती, पूजा देवी,सथरा, साजिया, छबीला समेत 17 मरीजों की जांच कर दवा दी गई।


पयागपुर प्रतिनिधि के अनुसार स्वास्थ्य क्षेत्र में सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर जन आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। मेले में कुल 72 पुरुष 55 महिलाओं और 47 बच्चों सहित सात किशोरियों को एचपीवी का टीका लगाया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खुटेहना का बीपीएम पयागपुर अनुपम शुक्ल ने पर्यवेक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed