{"_id":"6a061f324061388e97006d78","slug":"launch-of-online-form-facility-bahraich-news-c-98-1-slko1007-149372-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: ऑनलाइन परचा सुविधा का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: ऑनलाइन परचा सुविधा का शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Fri, 15 May 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
कैसरगंज सीएचसी का निरीक्षण करते प्रभारी मंत्री सूर्यप्रताप शाही। -संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कैसरगंज। प्रदेश के कृषिमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने बृहस्पतिवार को सीएचसी कैसरगंज का निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने आयुष्मान डिजिटल हेल्थ मिशन के तहत ऑनलाइन परचा बनाने की सुविधा का शुभारंभ किया और कहा कि मरीजों को शासन की मंशा के अनुरूप बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलनी चाहिए।
प्रभारी मंत्री ने हीटवेव रूम, दंतरोग कक्ष और दवा काउंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने सीएचसी अधीक्षक को निर्देश देते हुए कहा कि अस्पताल में एंटीवेनम, एंटीरेबीज इंजेक्शन समेत सभी जरूरी दवाएं हर समय उपलब्ध रहनी चाहिए। साथ ही पात्र लोगों के गोल्डन कार्ड बनाए जाने पर भी जोर दिया।
इसके बाद मंत्री ने 50 बेडेड मैटरनिटी विंग, न्यू बॉर्न केयर यूनिट, अल्ट्रासाउंड कक्ष और महिला वार्ड का निरीक्षण किया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. नरेंद्र सिंह ने बताया कि प्रतिदिन 35 से 40 मरीजों का एक्सरे किया जाता है। महिला वार्ड की डॉ. सोनी आहूजा ने बताया कि प्रतिदिन औसतन 10 से 15 गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड किया जाता है।
Trending Videos