सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The bodies of a teenager and a young man were found hanging from a noose.

Bahraich News: किशोरी व युवक के शव फंदे से लटके मिले

संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Fri, 15 May 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
The bodies of a teenager and a young man were found hanging from a noose.
विज्ञापन
खैरीघाट/महसी। जिले के दो अलग-अलग स्थानों पर बुधवार रात एक किशोरी समेत दो लोगों ने फंदे से लटक कर जान दे दी। दोनों के ही मौतों के कारणों का पता नहीं चल सका। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।
Trending Videos


खैरीघाट के पिपरिया बाजपुरवा निवासी हर्षिता (16) बुधवार रात बाग में जाने की बात कहते हुए घर से निकली थी। काफी देर तक न लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। घर से कुछ दूरी पर स्थित बाग में परिजनों ने उसका शव एक पेड़ पर फंदे से लटका देखा। पुलिस कर्मियों ने ग्रामीणों के सहयोग से शव उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोरी के पिता गुड्डू शुक्ला ने बताया कि उसके फंदे से लटकने के पीछे क्या कारण है, इसका पता नहीं चल सका है।

दूसरी ओर हरदी के बैसनपुरवा निवासी राजू (40) का शव बुधवार रात उनके घर के पीछे पेड़ पर फंदे से लटका मिला। राजू के रिश्तेदार विनोद ने बताया कि वह बिना कुछ बताए घर से निकले थे। खोजबीन करने पर उनका शव लटका मिला। पुलिस कर्मियों ने शव उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed