सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   SDM stopped the salary of three sanitation workers

Bahraich News: एसडीएम ने तीन सफाई कर्मियों का वेतन रोका

संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Fri, 15 May 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
SDM stopped the salary of three sanitation workers
विज्ञापन
पयागपुर। नगर पंचायत क्षेत्र के वार्डों का निरीक्षण करने पहुंचे एसडीएम अश्वनी पांडेय ने वार्ड संख्या 1, 3 और 12 में गंदगी मिलने पर नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित तीन सफाई कर्मियों का वेतन रोकने के निर्देश दिए। वार्ड 12 में लोगों ने जलभराव और खराब नालियों की शिकायत की, जिस पर एसडीएम ने जल्द टेंडर प्रक्रिया पूरी कराने के निर्देश दिए। ब्लॉक मुख्यालय के सामने अतिक्रमण मिलने पर भी उन्होंने नाराजगी जताई और ईओ को तत्काल अतिक्रमण हटाने का आदेश दिया। निरीक्षण के दौरान नगर पंचायत कर्मी और विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed