सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Leopard climbed onto the roof of a house and killed three goats.

Bahraich News: घर की छत पर चढ़ा तेंदुआ, तीन बकरियों को मार डाला

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Leopard climbed onto the roof of a house and killed three goats.
बहराइच में तेंदुओं की दहशत। - फोटो : अमर उजाला/संवाद
विज्ञापन
बिछिया। कतर्नियाघाट की सदर बीट स्थित चहलवा गांव में मंगलवार देर रात एक ग्रामीण के मकान की छत पर तेंदुआ पहुंच गया और वहां बंधी तीन बकरियों को उसने मार डाला। घरवालों का शोर सुनकर जुटे ग्रामीणों ने हांका लगाना शुरू किया। इससे तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। तेंदुए के हमले से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
Trending Videos


चहलवा गांव निवासी जमील ने अपने घर की छत पर बकरियां बांध रखी थीं। जमील व अन्य परिजन मकान के निचले हिस्से में सो रहे थे। देर रात उन्हें छत पर कुछ आहट महसूस हुई। इस पर जमील उठ कर छत पर जाने लगे। इसी दौरान उन्हें छत पर तेंदुआ दिखाई पड़ा जो छत पर बंधी बकरियों को अपना निवाला बना रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जमील ने बचाव के लिए गुहार लगानी शुरू की। उनकी आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और हांका लगाना शुरू किया। इस पर तेंदुआ छत से कूदकर जंगल की ओर भाग गया। जमील व अन्य ग्रामीणों ने छत पर तीनों बकरियों को मरा देखा। ग्रामीणों ने बताया कि वह लोग अपने मवेशियों को तेंंदुए से बचाने के लिए छत पर बांधते हैं, लेकिन अब छत पर भी मवेशी सुरक्षित नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed