सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   People angry over power cuts surrounded the substation.

Bahraich News: बिजली कटौती से नाराज लोगों ने घेरा उपकेंद्र

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
People angry over power cuts surrounded the substation.
फखरपुर में बिजली कटौती के विरोध में प्रदर्शन करते ग्रामीण। 
विज्ञापन
फखरपुर। कस्बे में की जा रही अघोषित बिजली कटौती से परेशान लोगों ने बुधवार को उपकेंद्र का घेराव कर प्रदर्शन किया। इस दौरान सभी ने डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीओ को सौंपते हुए चेतावनी दी कि एक सप्ताह में व्यवस्था पटरी पर नहीं लौटी तो नेशनल हाईवे जाम कर आंदोलन शुरू करेंगे। उपभोक्ताओं के मुताबिक कस्बे में बीते 20 दिनों से अघोषित कटौती की जा रही है। शाम होते ही बिजली काट दी जाती है। रातभर बिजली की आवाजाही बनी रहती है। इससे भीषण गर्मी में रातभर लोग परेशान रहते हैं। बिजली आपूर्ति के दौरान लो वोल्टेज की समस्या भी बनी रहती है।
Trending Videos

इससे इन्वर्टन समेत अन्य बिजली के उपकरण कार्य नहीं कर रहे हैं। समस्या से बच्चों की पढ़ाई नहीं हो पा रही है। वहीं, नलकूप बंद होने से सिंचाई का कार्य भी ठप पड़ा हुआ है। प्रदर्शन के दौरान सभी ने रोस्टर के अनुसार बिजली आपूर्ति करने, जले ट्रांसफार्मर को बदलने, उपभोक्ताओं की शिकायत सुनकर उसका निस्तारण करने की मांग की। इस मौके पर श्यामजी त्रिपाठी, कृष्ण कुमार पंडित, नीरज पाठक, शाहिद खान, निजाम, कलामुद्दीन अंसारी समेत काफी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। मामले में अवर अभियंता पंचम लाल ने बताया कि बिजली कटौती से नाराज उपभोक्ताओं ने ज्ञापन सौंपा है। लोगों की समस्याओं से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed