सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Message of healthy living given through walkathon and street play

Bahraich News: वॉकथॉन व नुक्कड़ नाटक से दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Message of healthy living given through walkathon and street play
बहराइच के मेडिकल कॉलेज में नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत करते कलाकार। - फोटो : बहराइच के मेडिकल कॉलेज में नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत करते कलाकार।
विज्ञापन
बहराइच। महाराजा सुहेलदेव स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय और महर्षि बालार्क चिकित्सालय में विश्व स्वास्थ्य दिवस सप्ताह के तहत बुधवार को विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस वर्ष की थीम स्वास्थ्य के लिए एकजुट हों, विज्ञान के साथ खड़े हों रखी गई है।
Trending Videos


कार्यक्रम के तहत वॉकथॉन, पोस्टर प्रस्तुति और नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया। छात्रों ने अपनी प्रस्तुतियों के जरिए स्वच्छता, संतुलित आहार, नियमित जांच और बीमारियों से बचाव के उपायों को सरल भाषा में समझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज के शिक्षकों ने भी अपने विचार साझा करते हुए कहा कि बेहतर स्वास्थ्य के लिए जनभागीदारी और वैज्ञानिक सोच अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम में मौजूद छात्रों और शिक्षकों ने सभी के लिए स्वास्थ्य का संकल्प लेते हुए जागरूकता फैलाने की शपथ ली। एमबीबीएस के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया।

प्राचार्य डॉ. संजय खत्री ने कहा कि समाज को स्वस्थ बनाने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा और विज्ञान आधारित सोच अपनानी होगी। कार्यक्रम में डॉ. मालिक सहनवाज, डॉ. नृपेंद्र सिंह और डॉ. गीता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed