सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Pumps remain empty for the second day, with petrol and diesel in short supply.

Bahraich News: दूसरे दिन भी पंप खाली, डीजल के साथ पेट्रोल की भी किल्लत

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Pumps remain empty for the second day, with petrol and diesel in short supply.
 पानीटंकी के पास पेट्रोल पंप पर डीजल लेने के लिए लोगों की लगी लाइन। - फोटो : पानीटंकी के पास पेट्रोल पंप पर डीजल लेने के लिए लोगों की लगी लाइन।
विज्ञापन
बहराइच। जिले में ईंधन संकट दूसरे दिन और गहरा गया है। डीजल के बाद अब पेट्रोल की भी किल्लत शुरू हो गई है, जिससे हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। खेत से लेकर सड़क तक इसका सीधा असर दिख रहा है। बुधवार सुबह होते ही पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें लगी रहीं, लेकिन टैंकर न पहुंचने से ज्यादातर लोग बिना तेल लिए लौटने को मजबूर हैं।
Trending Videos


सबसे ज्यादा मार किसानों पर पड़ी है। गेहूं की कटाई के बाद मड़ाई और सब्जियों की सिंचाई के लिए डीजल न मिलने से ट्रैक्टर, इंजन और थ्रेशर ठप पड़ गए हैं। कई गांवों में फसल कटकर खेतों में पड़ी है, लेकिन डीजल के अभाव में आगे का काम नहीं हो पा रहा। किसान गैलन, पीपे और ड्रम लेकर एक पंप से दूसरे पंप तक भटकते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर और कस्बों में भी स्थिति चिंताजनक है। गोंडा रोड, डिगिहा, बौद्ध परिपथ समेत कई स्थानों पर पंप पूरी तरह सूखे रहे, जबकि चुंगी नाका के निकट इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर टैंकर पहुंचते ही वाहनों की लंबी लाइन लग गई। शहर के कई पंपों पर सीमित मात्रा में पेट्रोल-डीजल दिया जा रहा है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है।
बौंडी प्रतिनिधि के अनुसार इलाके के पंपों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा, वहीं पास के ही दूसरे पंपों पर भीड़ उमड़ पड़ी। रमपुरवा चौकी स्थित नीलकंठ पेट्रोल पंप पर जैसे ही टैंकर पहुंचा, बाइक, कार और ट्रैक्टरों की लंबी कतार लग गई। लोग डिब्बों में भी तेल भरवाते दिखे।
फखरपुर प्रतिनिधि के मुताबिक, मटेरा समेत ग्रामीण इलाकों में भी पंपों पर ‘नो स्टॉक’ के बोर्ड लगे हैं। इससे राहगीरों के साथ किसानों की परेशानी और बढ़ गई है। कई लोगों का कहना है कि मजबूरी में उन्हें महंगे दाम पर डिब्बों में ईंधन खरीदना पड़ रहा है। पंप संचालकों का कहना है कि डिपो से आपूर्ति बाधित होने के कारण यह संकट पैदा हुआ है। उधर जिलापूर्ति अधिकारी नरेंद्र तिवारी जल्द स्थिति सामान्य होने का दावा कर रहे हैं।
ईंधन संकट की मार से आम आदमी बेहाल

शहरा के कानूनगोपुरा निवासी संतोष कुमार ने बताया कि सुबह से दो-तीन पेट्रोल पंपों का चक्कर लगा चुके हैं, लेकिन कहीं पेट्रोल नहीं मिला। रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही है। डिगिहा के रहने वाले राधेश्याम और जगदीश ने कहा कि बाइक में पेट्रोल खत्म होने वाला है, लेकिन घंटों लाइन में लगने के बाद भी नंबर नहीं आ रहा। घसियारीपुरा के निवासी रामलाल यादव ने बताया कि डीजल न मिलने से खेती का काम पूरी तरह रुक गया है। ट्रैक्टर खड़े हैं और फसल की मड़ाई नहीं हो पा रही। अगर जल्द तेल नहीं मिला तो भारी नुकसान उठाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed