सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Railway overbridge dedicated to the public; will provide relief from traffic jams.

Bahraich News: रेलवे ओवरब्रिज जनता को समर्पित, जाम से मिलेगी राहत

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Railway overbridge dedicated to the public; will provide relief from traffic jams.
ओवरब्रिज का उद्घाटन करते सांसद व अन्य।
विज्ञापन
बहराइच। गोंडा राजमार्ग पर वर्षों से जाम की समस्या झेल रहे लोगों को बुधवार को बड़ी राहत मिली। रेलवे क्रॉसिंग संख्या-40 स्पेशल पर करीब 40 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित बहुप्रतीक्षित रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) का लोकार्पण कर इसे आम जनता के लिए खोल दिया गया। सांसद डॉ. आनंद कुमार गोंड ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद हरी झंडी दिखाकर वाहनों का संचालन शुरू कराया।


लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि रेलवे क्रॉसिंग बंद होने पर दिनभर वाहनों की लंबी कतारें लग जाती थीं, जिससे यात्रियों, व्यापारियों, छात्रों और स्थानीय नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। जाम के कारण लोगों का समय और ईंधन दोनों व्यर्थ होते थे। जनता की लंबे समय से चली आ रही इस समस्या को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर लगभग ढाई वर्ष पूर्व ओवरब्रिज निर्माण कार्य शुरू कराया गया था, जो अब पूर्ण होकर जनता को समर्पित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ओवरब्रिज के शुरू होने से गोंडा-बहराइच मार्ग पर यातायात सुगम होगा और क्षेत्र की व्यापारिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी। आसपास के बाजारों और ग्रामीण क्षेत्रों से आने-जाने वाले लोगों को अब रेलवे फाटक पर घंटों इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इससे आपातकालीन सेवाओं, शिक्षा और व्यापार से जुड़े लोगों को भी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


सांसद ने कहा कि सरकार बुनियादी ढांचे के विकास को प्राथमिकता दे रही है। सड़क, पुल और ओवरब्रिज जैसी परियोजनाएं क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास को नई दिशा दे रही हैं। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पांडेय, विधायक प्रतिनिधि अशोक जायसवाल, डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी सहित पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, विभागीय अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। ओवरब्रिज के लोकार्पण से क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed