{"_id":"6a32e63fcd163fb76309f8e0","slug":"troubles-have-mounted-due-to-the-scorching-heat-and-electricity-related-fraud-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-151502-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: सूरज की तपिश और बिजली की धोखाधड़ी से परेशानी बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: सूरज की तपिश और बिजली की धोखाधड़ी से परेशानी बढ़ी
विज्ञापन
बहराइच में चिलचिलाती धूप में गुजरते लोग।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बहराइच। जून की तपिश लोगों को बेहाल कर रही है। बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह से निकली चिलचिलाती धूप ने दोपहर तक हालात ऐसे कर दिए कि शहर के प्रमुख बाजारों और चौराहों पर सन्नाटा पसर गया। गर्म हवाओं और उमस ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी, जबकि रात में बिजली की आंखमिचौली ने मुश्किलें बढ़ा दीं।
दोपहर के समय शहर के घंटाघर, पीपल चौराहा, अस्पताल चौराहा और छावनी बाजार में आवाजाही कम दिखाई दी। घंटाघर निवासी व्यापारी अविनाश ने बताया कि दोपहर में बाजार में ग्राहकों की संख्या काफी कम रही। वहीं, छावनी बाजार निवासी शिवकुमार ने कहा कि उमस के कारण घर के भीतर भी चैन नहीं मिल रहा है। रात में बिजली कटौती से बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है।
लोगों ने बताया कि रात 12 बजे से तीन बजे के बीच अलग-अलग समय पर आधे-आधे घंटे की बिजली कटौती होने से नींद पूरी नहीं हो पा रही है। गर्मी के कारण पंखे और कूलर बंद होते ही लोग बेचैन हो उठते हैं। मौसम विशेषज्ञ डॉ. पीएल त्रिपाठी ने बताया कि वातावरण में नमी बढ़ने के कारण उमस का प्रभाव अधिक महसूस हो रहा है। अगले कुछ दिनों तक तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
विज्ञापन
उन्होंने लोगों को दोपहर में धूप से बचने, पर्याप्त पानी पीने और आवश्यक होने पर ही घर से निकलने की सलाह दी है। मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. पी तिवारी का कहना है कि तेज धूप और उमस के कारण लू, डिहाइड्रेशन और थकावट की शिकायतें बढ़ सकती हैं। ऐसे में बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।