सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Registration started on the departmental portal

Bahraich News: विभागीय पोर्टल पर पंजीकरण हुआ शुरू

संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Thu, 02 Apr 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Registration started on the departmental portal
विज्ञापन
बहराइच। उद्यान विभाग के पोर्टल पर बुधवार से ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। विभाग के द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए किसानों को विभागीय कार्यालय में पंजीकरण कराना होगा।
Trending Videos



जिला उद्यान अधिकारी दिनेश चौधरी ने बताया कि आगामी वित्तीय सत्र के तहत फल, फूल, सब्जी, मसाला, मधुमक्खी पालन, वर्मी कम्पोस्ट, पॉलीहाउस और नेट हाउस जैसी योजनाओं का लाभ देने के लिए किसानों का पंजीकरण प्रारंभ कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होंने बताया कि इच्छुक किसान उद्यान विभाग की एकीकृत बागवानी विकास मिशन, मुख्यमंत्री राज्य औद्यानिक विकास योजना तथा अनुसूचित जाति एवं जनजाति के किसानों के लिए संचालित औद्यानिक विकास योजना के अंतर्गत एक अप्रैल से पंजीकरण करा सकते हैं।


साथ ही पंजीकरण के लिए किसानों को आधार कार्ड, बैंक पासबुक, खतौनी, पासपोर्ट साइज फोटो और मोबाइल नंबर की आवश्यकता होगी। किसान विभाग की वेबसाइट डीबीटी डाट यूपीहर्टीकल्चर डाट इन पर स्वयं या जनसेवा केंद्र के माध्यम से पंजीकरण कर योजनाओं का लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed