फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Saryu gains momentum; alert issued for riverside villages.

Bahraich News: सरयू ने बढ़ाई रफ्तार, तटवर्ती गांवों में अलर्ट

Fri, 31 Jul 2026 11:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Saryu gains momentum; alert issued for riverside villages.
घाघराघाट ​स्थित ए​ल्गिन ब्रिज पर बढ़ रहा सरयू नदी का जलस्तर।
बहराइच। नेपाल के पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश का असर अब सरयू नदी के जलस्तर पर दिखने लगा है। बैराजों से छोड़े गए 2.60 लाख क्यूसेक पानी के कारण एल्गिन ब्रिज पर नदी तेजी से उफान की ओर बढ़ रही है। शुक्रवार शाम चार बजे जलस्तर 105.81 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान 106.07 मीटर से महज 26 सेंटीमीटर नीचे है। इसे देखते हुए बाढ़ खंड और जिला प्रशासन ने निगरानी बढ़ा दी है तथा तटवर्ती गांवों में अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम चार बजे एल्गिन ब्रिज पर जलस्तर 105.62 मीटर था। करीब 16 घंटे में इसमें 19 सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की गई। शुक्रवार सुबह आठ बजे जलस्तर 105.67 मीटर था, जो शाम चार बजे तक बढ़कर 105.81 मीटर पहुंच गया। यानी आठ घंटे में 14 सेंटीमीटर और औसतन लगभग दो सेंटीमीटर प्रति घंटे की बढ़ोतरी हुई।
विज्ञापन

बढ़ते जलस्तर को देखते हुए महसी तहसील के सरयू कछार क्षेत्र के टीकुरी, कोढ़वा, पिपरा, पिंपरी, कायमपुर, गोलागंज, मांझा समेत आसपास के गांवों के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। प्रशासन ने ग्रामीणों से नदी किनारे अनावश्यक आवाजाही से बचने, बच्चों और पशुओं को सुरक्षित स्थानों पर रखने तथा किसी भी आपात स्थिति की तत्काल सूचना प्रशासन को देने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरयू का जलस्तर बढ़ने से इन इलाकों में बाढ़ की आशंका गहरा गई है। पिछले वर्षों में भी जलस्तर बढ़ने पर महसी क्षेत्र के कई कछारी गांव प्रभावित हो चुके हैं।

बाढ़ खंड के एसडीओ नंदू प्रसाद ने बताया कि सरयू के जलस्तर और बैराजों से छोड़े जा रहे पानी की लगातार निगरानी की जा रही है। तटवर्ती क्षेत्रों में अलर्ट जारी है और स्थिति के अनुसार आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

नदी और बैराजों की स्थिति एक नजर में

वर्तमान जलस्तर खतरे का निशान छोड़ा गया पानी
शारदा बैराज: 134.95 मी. 135.49 मी. 1,35,054 क्यूसेक

गिरिजा बैराज: 135.15 मी. 136.78 मीटर, 1,23,073 क्यूसेक
सरयू बैराज: 129.80 मी. 133.50 मी. 2,548 क्यूसेक
सरयू नदी में छोड़ा जा रहा कुल पानी - 2,60,675 क्यूसेक

एल्गिन ब्रिज: 105.81 मी. 106.07 मी.
घूरदेवी: 111.70 मी. 112.150मी.
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed