बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   VIDEO: भरतपुर का नया सफर: विस्थापित गांव से हाईटेक शहरी कॉलोनी तक, 136 परिवारों को मिलेगा आधुनिक आशियाना

VIDEO: भरतपुर का नया सफर: विस्थापित गांव से हाईटेक शहरी कॉलोनी तक, 136 परिवारों को मिलेगा आधुनिक आशियाना

Ishwar Ashish Bhartiya Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Sun, 02 Aug 2026 07:02 PM IST
VIDEO: भरतपुर का नया सफर: विस्थापित गांव से हाईटेक शहरी कॉलोनी तक, 136 परिवारों को मिलेगा आधुनिक आशियाना
मिहींपुरवा (बहराइच)। कभी कौड़ियाला नदी की धारा और आवागमन की मुश्किलों के बीच जीवन बसर करने वाला भरतपुर गांव अब एक नई पहचान की ओर बढ़ रहा है। उत्तर प्रदेश के पहले पूर्ण विस्थापित गांव के रूप में विकसित की जा रही भरतपुर पुनर्वास कॉलोनी अब आधुनिक शहरी सुविधाओं से युक्त हाईटेक बस्ती का स्वरूप लेने लगी है। नानपारा-लखीमपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे सेमरहना में बसाई जा रही कॉलोनी में बिजली व्यवस्था पूरी हो चुकी है, जबकि सीसी सड़क, पक्की नालियों, चहारदीवारी और आवासों का निर्माण अंतिम चरण में पहुंच गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की विशेष पहल पर शुरू हुई इस परियोजना में 136 विस्थापित परिवारों के लिए योजनाबद्ध ढंग से नए आवास तैयार किए जा रहे हैं। विद्युत विभाग ने करीब 57 लाख रुपये की लागत से बिजली के पोल, ट्रांसफार्मर, केबल और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था पूरी कर दी है। वहीं लोक निर्माण विभाग की ओर से करीब 3.70 करोड़ रुपये की लागत से सड़क, नाली और चहारदीवारी का निर्माण कराया जा रहा है। पूरी कॉलोनी को आठ सेक्टरों में विकसित किया गया है। यहां 5.5 मीटर चौड़ी सीसी सड़कें बनाई जा रही हैं। सड़कों के दोनों ओर पक्की नालियां होंगी, जिससे जल निकासी की बेहतर व्यवस्था रहेगी। कॉलोनी का प्रवेश द्वार गेटेड कॉलोनी की तर्ज पर विकसित किया जा रहा है। सभी सड़कों पर एलईडी स्ट्रीट लाइटें लगाई गई हैं। ग्रामीण, शहरी और संयुक्त परिवारों की जरूरतों के अनुसार तीन प्रकार के आवास बनाए जा रहे हैं, हालांकि बाहरी डिजाइन एक जैसा रखा गया है। इस पुनर्वास योजना की शुरुआत कौड़ियाला नदी में हुए दर्दनाक नौका हादसे के बाद हुई थी, जिसमें भरतपुर के नौ लोगों की मौत हो गई थी। हादसे के बाद मुख्यमंत्री ने गांव को सुरक्षित स्थान पर बसाने की घोषणा की थी। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी के नेतृत्व में 136 परिवारों को आवासीय भूखंडों के पट्टे वितरित किए गए। शनिवार को जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन कॉलोनी का निरीक्षण कर संबंधित विभागों को एक माह के भीतर सभी कार्य गुणवत्ता के साथ पूरे करने के निर्देश दिए। निर्माण की रफ्तार को देखते हुए भरतपुर अब केवल विस्थापितों का नया ठिकाना नहीं, बल्कि आधुनिक सुविधाओं से लैस पुनर्वास के प्रदेशस्तरीय मॉडल के रूप में उभर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Bilaspur Civic Issue: हैंडपंप और सीवरेज कार्यों में अनियमितताओं के आरोप, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष ने जांच की उठाई मांग

02 Aug 2026

Social Demand: ऊना में यूथ महासभा ने उठाई मजदूरों का वेतन ₹30 हजार करने की मांग, ठेकेदारी प्रथा बंद करने की अपील

02 Aug 2026

कानपुर: रोटरी क्लब ऑफ कानपुर गौरव का 15वां प्रतिष्ठापन समारोह, नित्या चावला बनीं अध्यक्ष

02 Aug 2026

बहादुरगढ़ में पंडित लख्मीचन्द धर्मशाला समिति की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन, सीलक राम बने प्रधान

जींद में शोरूम कर्मचारी ने मालिक के भरोसे को बनाया चोरी का जरिया, 24 एसी और लाखों का अन्य सामान बरामद

02 Aug 2026
विज्ञापन

लिंक एक्सप्रेसवे पर हादसा, 2 की मौत

02 Aug 2026

Video: शिमला में शुरू हुई रोटरी चैस पाठशाला, नन्हे खिलाड़ी सीख रहे शतरंज की बारीकियां

02 Aug 2026
विज्ञापन

Video: ऊना में दिव्यांग संगठन ने उठाई पेंशन बढ़ाने की मांग, बोले- ₹5000 प्रतिमाह दी जाए सहायता

02 Aug 2026

Shimla: 2027 विधानसभा चुनाव से पहले AAP एक्टिव, हिमाचल में शुरू किया सदस्यता अभियान

02 Aug 2026

रोहतक में ओपीएस बहाली को लेकर कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, 7 फरवरी को कुरुक्षेत्र में प्रदर्शन का किया एलान

02 Aug 2026

हिसार में संत कबीर शिक्षा समिति के 5 पदों के लिए मतदान

02 Aug 2026

बहादुरगढ़ में नगर परिषद चेयरपर्सन सरोज राठी पर दो वोट बनवाने का आरोप, इनेलो नेता कपूर राठी ने की कानूनी कार्रवाई की मांग

चित्रगुप्त मंदिर में 'बूढ़ी काकी' का मंचन, रविंद्र रंगधर ने बताया जीवन

02 Aug 2026

गाजियाबाद में जीटी रोड से हिंडन छठ घाट को जाने वाले मार्ग पर कांवड यात्रियों की सुरक्षा के लिए बैरिकेटिंग

02 Aug 2026

गाजियाबाद में सेवियर पार्क सोसायटी के निवासियों ने बिल्डर पर मनमानी का लगाया आरोप

02 Aug 2026

छेड़खानी विवाद में 9 साल के किशोर की पीट-पीटकर हत्या

02 Aug 2026

बांसगांव में लगा मुंशी रतन फाउंडेशन का निशुल्क स्वास्थ्य शिविर

02 Aug 2026

नंगल में ब्लड डोनेशन कैंप का हुआ आयोजन, 150 यूनिट ब्लड हुआ एकत्रित

Haroli E-Bus Depot: हरोली में नए ई-बस डिपो का शुभारंभ, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने दी सौगात

02 Aug 2026

दमोह में प्रेम विवाह बना विवाद की वजह: धमकियों के बीच नवदंपती ने खाया जहर; मामले की जांच में जुटी पुलिस

02 Aug 2026

गाजियाबाद में मोक्ष धाम के पास लगाया जा रहा दिल्ली का कांवड शिविर

02 Aug 2026

Shimla Fire News: सुन्नी बाजार में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड की तत्परता से टला बड़ा हादसा

02 Aug 2026

VIDEO: कांवड़ियों से भरे ट्रैक्टर को तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर, मच गई चीख-पुकार; एक की माैत और पांच घायल

02 Aug 2026

हरिद्वार से गंगाजल लेकर जीटी रोड स्थित मोक्ष धाम से गुजरते कांवड़िए

02 Aug 2026

दिव्यांग शिवभक्त का अटूट संकल्प: दोनों पैरों से कमजोर, फिर भी हर साल कांवड़ यात्रा कर चढ़ाते हैं जल

02 Aug 2026

कानपुर: छात्र परिषद के रक्तदान शिविर में युवाओं ने किया रक्तदान

02 Aug 2026

VIDEO: पार्किंग और सार्वजनिक शौचालय की भारी समस्या से परेशान होकर स्थानीय व्यापारियों का प्रदर्शन

02 Aug 2026

VIDEO: व्यापारी सम्मेलन में चांदी चौक के सांसद ने किया संबोधित, बोले - मैं व्यापारी पहले सांसद बाद में

02 Aug 2026

VIDEO: कांवड़ियों का जत्था बाबा बैजनाथ धाम के लिए रवाना, गूंजे 'बम-बम भोले' के जयघोष

02 Aug 2026

पूर्वांचल वेलफेयर एसोसिएशन ने किया फिजियोथेरेपी पर कार्यशाला का आयोजन

02 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed