{"_id":"6a6f52cd7e049be33a0451d9","slug":"video-video-katharaya-matara-anaparaya-patal-bl-rama-mathara-caugdhhava-cara-ka-nashhapakashha-jaca-karava-raha-sarakara-2026-08-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल बोलीं- राम मंदिर चढ़ावा चोरी की निष्पक्ष जांच करवा रही सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल बोलीं- राम मंदिर चढ़ावा चोरी की निष्पक्ष जांच करवा रही सरकार
अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल शहर के गोंडा रोड स्थित एक रिसॉर्ट में पार्टी की और से आयोजित जिला स्तरीय कार्यकता समागम में भाग लेने के लिए रविवार को पहुंची। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए तैयार रहने का आह्वान किया।
कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद मीडिया कर्मियों से बात करते हुए कहा कि राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना से सभी को दुःख पहुंचा है लेकिन सरकार उनकी निष्पक्ष तरीके से जांच करा करा रही है, जो लोग शामिल है उनकी जांच के साथ ही उनके रिश्तेदारों की भी जांच हो रही है अभी एसआईटी की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।
सांसद पप्पू यादव की ओर से संत के भेष में संसद परिसर में प्रदर्शन करने पर कहा कि विपक्ष को विरोध व्यक्त करने का अधिकार है, लेकिन किसी को इस तरह विरोध नहीं करना चाहिए जिससे किसी की भी भावनाएं आहत हों।
केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने सीजेपी आंदोलन में छात्रों पर हुए मुकदमों को लेकर कहा के पीएम मोदी ने पूरे प्रदर्शन के दौरान एक बार नहीं कई बार युवाओं से संवाद किया और हर राज्यों की सरकारों ने भी कहा है के छात्रों के विरुद्ध कोई भी कार्यवाही नहीं होगी।
पीएम मोदी ने स्पष्ट संदेश दिया है कि छात्रों को सजा देना अदालत के चक्कर कटवाना ये हमारी सरकार नहीं चाहती बल्कि उनका भविष्य उज्ज्वल हो और हमारे देश के बच्चे सही राह पर आयें अपनी गलतियों से सबक लें। स्वयं में सुधार लाएं जिससे एक बेहतर समाज का निर्माण हो। इस दौरान नानपारा से अपना दल विधायक राम निवास वर्मा, जिलाध्यक्ष गिरीश पटेल, अविनाश साहू तथा संजीव सिंह राठौर समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।