फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Saryu overflows; water begins entering fields; nine villages face flood threat.

Bahraich News: उफनाई सरयू, खेतों में घुसने लगा पानी, नौ गांवों पर बाढ़ का खतरा

Thu, 06 Aug 2026 12:10 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Saryu overflows; water begins entering fields; nine villages face flood threat.
सिलौटा गांव में उफनाई सरयू नदी का बढ़ा जलस्तर।
बहराइच/बौंडी। शारदा, गिरजा और सरयू बैराजों से छोड़े गए लगभग तीन लाख क्यूसेक पानी ने महसी क्षेत्र के तटवर्ती इलाकों के लोगों की चिंता बढ़ा दी है। उफनाई सरयू नदी का पानी दोपहर बाद खेतों तक पहुंचने लगा है। नदी के बढ़ते दबाव के कारण तटवर्ती नौ गांवों पर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। ग्रामीण बाढ़ को लेकर दहशत में हैं। वहीं खेतों में नदी का पानी भरने से धान व अन्य खरीफ की फसल के बर्बाद होने की आशंका से किसान घिर गए हैं।
विज्ञापन


बुधवार को शारदा, गिरजा और सरयू बैराजों से 2,98,777 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इससे महसी इलाके में सरयू नदी उफान पर आ गई है। सरयू ड्रेनेज खंड प्रथम के एसडीओ नंदू प्रसाद के मुताबिक बुधवार शाम चार बजे एल्गिन ब्रिज पर सरयू नदी का जलस्तर 105.98 मीटर दर्ज किया गया। यह खतरे के निशान 106.07 मीटर से सिर्फ नौ सेंटीमीटर नीचे है। बैराजों से पानी छोड़ जाने से नदी के उफनाने से बाढ़ की आशंका से ग्रामीण घिर गए हैं।
विज्ञापन


तटवर्ती इलाके के पंचदेवरी, रामसहायपुरवा, फक्कड़पुरवा, चुरईपुरवा, मांझा दरिया बुर्द, सिलौटा, गोलागंज, कायमपुर और पिपरा गांवों के आसपास खेतों में सरयू का पानी भरने लगा है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि पानी का दबाव बढ़ा या बैराजों से डिस्चार्ज इसी स्तर पर जारी रहा तो खेतों में खड़ी फसल डूब सकती है। तहसीलदार विकास कुमार का कहना है कि राजस्व टीमों को सतर्क रहने और तटवर्ती क्षेत्रों की निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


और बढ़ा पानी तो डूब जाएंगे गांव

पंचदेवरी गांव निवासी किसान राजेश वर्मा यादव ने बताया कि दोपहर से नदी का पानी धीरे-धीरे खेतों की ओर बढ़ रहा है। कुछ धान के खेतों में पानी पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि यदि जलस्तर बढ़ा तो फसल को भारी नुकसान हो सकता है। किसान राजकुमार ने बताया कि धान की फसल इस समय बढ़वार पर है। खेतों में लगातार पानी बढ़ने से फसल खराब होने की आशंका है। मुंशीलाल ने कहा कि बैराजों से लगातार पानी छोड़े जाने से नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। यदि इसी तरह पानी बढ़ता रहा तो खेत के साथ गांव भी बाढ़ के पानी में डूब जाएंगे।



बुधवार को जलस्तर की स्थिति
बैराज जलस्तर खतरे का निशान डिस्चार्ज
शारदा बैराज: 135.00 मी. 135.49 मी. 1,38,707 क्यूसेक
गिरजा बैराज: 135.60 मी. 136.78 मी. 1,55,103 क्यूसेक
सरयू बैराज: 130.30 मी. 133.50मी. 4,967 क्यूसेक

तीनों बैराजों से सुबह सरयू में छोड़ा कुल पानी : 2,98,777 क्यूसेक
एल्गिन ब्रिज पर जलस्तर 105.98 मीटर, खतरे का निशान 106.07 मीटर
घूरदेवी स्थान पर जलस्तर 111.86 मीटर, खतरे का निशान 112.15 मीटर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed