फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Water draws a 'Lakshman Rekha' in the path of education.

Bahraich News: शिक्षा की राह में पानी ने खींची लक्ष्मण रेखा

Thu, 06 Aug 2026 12:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Water draws a 'Lakshman Rekha' in the path of education.
 पानी से घिरा नवाबगंज क्षेत्र का प्राथमिक विद्यालय नौबस्ता।
नवाबगंज। जिम्मेदारों की अनदेखी से प्राथमिक विद्यालय नौबस्ता के बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही है। स्कूल में नाली का गंदा पानी भरा होने के कारण बच्चे कक्षाओं तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। बरसात के मौसम में उन्हें परिसर के बाहर बैठकर शिक्षा ग्रहण करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक बृजभूषण वर्मा ने बताया कि विद्यालय में 100 बच्चों का नामांकन है। स्कूल परिसर में नाली का गंदा पानी भरने की समस्या कई दिनों से है। बारिश के कारण यह समस्या और बढ़ गई है। पूरे परिसर में गंदा पानी भरा होने के कारण बच्चों को बाहर बैठाकर पढ़ाया जा रहा है। समस्या के संबंध में जिम्मेदार अधिकारियों को लिखित रूप से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन इसके बाद भी राहत के लिए जरूरी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। इससे विद्यार्थियों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और शिक्षा तीनों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। बच्चों की सेहत बिगड़ने की आशंका से अभिभावक भी चिंतित हैं। समस्या का समाधान न होने के कारण कई अभिभावक बच्चों को स्कूल भेजने से कतरा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed