फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Saryu seven cm away from the red mark

Bahraich News: लाल निशान से सात सेमी दूर सरयू

Mon, 03 Aug 2026 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Mon, 03 Aug 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Saryu seven cm away from the red mark
चहलारीघाट पुल पर बढ़ा सरयू नदी का जलस्तर।    -संवाद
बहराइच। नेपाल के पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के चलते गिरिजापुरी बैराज से सरयू नदी में रविवार को फिर 2.70 लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ दिया गया। इससे नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। एल्गिन ब्रिज पर रविवार शाम नदी लाल निशान से महज सात सेमी दूर रही। महसी तहसील के तटवर्ती व निचले इलाकों में बसे गांवों के लोगों की धड़कन बढ़ गई है। प्रशासन ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है। राजस्व कर्मियों की टीमें क्षेत्र में भ्रमण कर रही हैं।
विज्ञापन



रविवार शाम चार बजे एल्गिन ब्रिज पर सरयू नदी का जलस्तर 106.00 मीटर दर्ज किया गया, जबकि खतरे का लाल निशान 106.07 मीटर है। जलस्तर बढ़ने से मांझा दरियाबुर्द, तुरंतीपुरवा, लोनियनपुरवा, गोलागंज कोठार और नई बस्ती समेत कई निचले गांवों में पानी पहुंचने की आशंका बढ़ गई है।
विज्ञापन



मांझा दरियाबुर्द निवासी रामसूरत ने बताया कि पानी तेजी से बढ़ रहा है। गांव के लोग लगातार नदी की ओर नजर लगाए हुए हैं। पानी और बढ़ा तो निचले हिस्सों में बसे परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोनियनपुरवा निवासी शिवकुमार ने कहा कि दो दिनों से नदी की धारा तेज हो गई है। ग्रामीणों ने जरूरी सामान और अनाज को सुरक्षित स्थानों पर रखना शुरू कर दिया है। गोलागंज कोठार निवासी राजकुमार ने बताया कि जलस्तर बढ़ने से लोगों में चिंता है। प्रशासन की ओर से सतर्क रहने को कहा गया है।


बाढ़ खंड के एसडीओ नंदू प्रसाद ने बताया कि सरयू के बढ़ते जलस्तर की लगातार निगरानी की जा रही है। तटवर्ती गांवों के लोगों को सजग रहने के लिए कहा गया है। जरूरत पड़ने पर राहत व बचाव के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएंगी।


तहसीलदार विकास कुमार ने बताया कि राजस्व कर्मियों की टीमें लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर रही हैं। गांवों की स्थिति पर नजर रखी जा रही है, हर परिस्थिति से निपटने की तैयारी है।


----------
नदी और बैराजों की स्थिति एक नजर में -
नदी/बैराज वर्तमान जलस्तर
खतरे का निशान
डिस्चार्ज

शारदा बैराज 134.90 मी. 135.49 मी. 1,31,337 क्यूसेक
गिरिजापुरी बैराज 135.40 मी. 136.78 मी. 1,37,234 क्यूसेक

सरयू बैराज 129.70 मी. 133.50 मी. 2,286 क्यूसेक

----------
सरयू नदी में छोड़ा गया कुल पानी- 2,70,857 क्यूसेक
एल्गिन ब्रिज
106.00 मी. 106.07 मी.
घूरदेवी 111.82 मी. 112.15 मी.
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed