फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Sir... they stopped my old-age pension by declaring me dead.

Bahraich News: साहब...मुझे मृत दिखाकर बंद कर दी वृद्धावस्था पेंशन

Sun, 02 Aug 2026 12:31 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Sir... they stopped my old-age pension by declaring me dead.
नानपारा तहसील में समाधान दिवस में समस्याएं सुनते डीएम व मौजूद विधायक। 
बहराइच। जिले की सभी तहसीलों में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की भीड़ उमड़ी। नानपारा तहसील में जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान भूमि विवाद, पेंशन, उत्पीड़न, अवैध कब्जे और सरकारी कार्यालयों से जुड़ी शिकायतें सामने आईं। कुछ मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया, जबकि अन्य शिकायतों को जांच और कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को भेजा गया।
विज्ञापन


नानपारा तहसील सभागार में आयोजित समाधान दिवस में क्षेत्रीय अपना दल विधायक रामनिवास वर्मा भी मौजूद रहे। लालबोझी निवासी बुद्धिलाल ने भूमि पर अवैध कब्जा कर निर्माण कराने और रास्ता बंद किए जाने की शिकायत की। बाजपुर निवासी अंजनी कुमार सिंह ने अग्निकांड के मामले में लेखपाल पर गलत रिपोर्ट लगाने का आरोप लगाया। रानीपुर बनकटी निवासी कुप्पी देवी ने वृद्धावस्था पेंशन न मिलने की समस्या डीएम के सामने रखी। अधिकारियों ने शिकायतों की जांच कर समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

वृद्धा को मृत दिखाकर बंद की पेंशन
मिहींपुरवा। तहसील में एसडीएम मोनालिसा जौहरी की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में लालबोझा निवासी प्रमोद कुमार अपनी बुजुर्ग मां चंद्रावती को लेकर पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी मां जीवित हैं, लेकिन सरकारी अभिलेखों में उन्हें मृत दर्ज कर दिया गया। इसके कारण उनकी वृद्धावस्था पेंशन बंद हो गई है। इस दौरान बुजुर्ग चंद्रावती ने भी अधिकारियों के सामने कहा कि साहब मैं बुजुर्ग महिला हूं परंतु जीवित हूं मुझे मृत दिखाकर मेरी पेंशन बंद कर दी गई। बुजुर्ग के पुत्र प्रमोद ने बताया कि मां बीमार हैं और इलाज के लिए पेंशन की जरूरत है। एसडीएम ने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी को तीन तलाक देकर की दूसरी शादी
बुद्धूपुरवा कुड़वा गांव निवासी हाजरा ने पति पर मारपीट करने, तीन तलाक देकर घर से निकालने और दो दिन बाद दूसरा निकाह करने का आरोप लगाया। एसडीएम ने शिकायत की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए।

जर्जर ब्लॉक कार्यालय का उठा मुद्दा
नानपारा में बलहा ब्लॉक कार्यालय जर्जर होने के कारण बीडीओ के आवास से कार्यालय संचालित होने का मामला भी उठा। बीडीओ ने डीएम को बताया कि हादसे की आशंका के कारण वह ब्लॉक कार्यालय में नहीं बैठते हैं। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष नसीबुन निशा ने नानपारा से रेल सेवाएं जल्द शुरू कराने की मांग करते हुए डीएम को ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed