फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   SP MLA's car collides with a nilgai; everyone safe.

Bahraich News: सपा विधायक की कार वनरोज से टकराई, सभी लोग सुरक्षित

Mon, 03 Aug 2026 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Mon, 03 Aug 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
SP MLA's car collides with a nilgai; everyone safe.
इंद्राणी वर्मा।     - स्रोत : सोशल मीडिया
बहराइच। श्रावस्ती जिले की भिनगा विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी की विधायक इंद्राणी वर्मा की कार रविवार सुबह बहराइच-लखनऊ राजमार्ग पर कैसरगंज क्षेत्र में वनरोज से टकरा गई। हादसे में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि विधायक समेत वाहन में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं।
विज्ञापन



विधायक इंद्राणी वर्मा रविवार सुबह कार से लखनऊ जा रही थीं। कैसरगंज इलाके में अचानक एक वनरोज सड़क पर आ गई। चालक के वाहन नियंत्रित करने से पहले कार वनरोज से टकरा गई। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि वाहन की गति अधिक न होने के कारण बड़ा हादसा बच गया।
विज्ञापन



घटना की सूचना मिलने पर एक निजी स्कूल के प्रबंधक मशकूर हबीब ने विधायक के लिए दूसरे वाहन की व्यवस्था कराई। इसके बाद विधायक अन्य लोगों के साथ लखनऊ के लिए रवाना हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन



विधायक ने बताया कि सड़क पर अचानक वनरोज आने से वाहन टकरा गया था। कार में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं और किसी को गंभीर चोट नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed