सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   SP's protest against gas shortage and inflation

Bahraich News: गैस किल्लत व महंगाई के खिलाफ सपा का प्रदर्शन

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
SP's protest against gas shortage and inflation
 सिलिंडर की किल्लत को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता।
विज्ञापन
बहराइच। रसोई गैस की बढ़ती किल्लत, कालाबाजारी और लगातार बढ़ती कीमतों के विरोध में मंगलवार को समाजवादी लोहिया वाहिनी ने प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष नंदेश्वर नंद यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर विरोध जताया और राष्ट्रपति को संबोधित चार सूत्री ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा।
Trending Videos


ज्ञापन में गैस की कमी तुरंत दूर करने, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई और बढ़ती कीमतों पर रोक लगाने की मांग की गई। जिलाध्यक्ष कहा कि सरकार ने अच्छे दिनों और मुफ्त गैस के वादे किए थे, लेकिन आज हालात इसके उलट हैं। गैस की कमी से लोगों के घरों के चूल्हे ठंडे पड़ गए हैं और गरीबों के लिए दो वक्त की रोटी भी मुश्किल हो गई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देना चाहिए। सपा नेता हर्षित त्रिपाठी ने कहा कि मौजूदा सरकार में महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम पर है।प्रदर्शन में मोबीन खान, सुरेंद्र यादव, गौरव यादव समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed