सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The security of the district jail will be impenetrable with barbed wire.

Bahraich News: कंटीले तारों से अभेद्य होगी जिला कारागार की सुरक्षा

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
The security of the district jail will be impenetrable with barbed wire.
बहराइच के जिला कारागार में दीवार पर लगाए जा रहे कटीले तार। - फोटो : बाइक सवार को टक्कर मारने वाली बस को पकड़कर जांच करते उपनिरीक्षक व उतरते यात्री।
विज्ञापन
बहराइच। पुलिस लाइन रोड स्थित जिला कारागार की सुरक्षा अब और अभेद्य होगी। जिला कारागार को और अधिक सुरक्षित बनने के लिए चहारदीवारी पर कांटेदार तार लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। शीघ्र ही पूरे कारागार की चहारदीवारी को सुरक्षित कर दिया जाएगा।
Trending Videos


भारत-नेपाल सीमा पर बसा जनपद बहराइच सुरक्षा की दृष्टि से अत्यधिक संवेदनशील है। यहां स्थित जिला कारागार में जिले के साथ ही काफी संख्या में नेपाल के बंदी भी निरुद्ध हैं। इसके साथ ही क्षमता से अधिक बंदी निरुद्ध होने के कारण जिला कारागार में सुरक्षा के दृष्टिगत अधिक चाक चौबंद व्यवस्थाओं की आवश्यकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए जिला कारागार की सुरक्षा को और अधिक चाक चौबंद किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेल अधीक्षक राजीव कुमार सिंह ने बताया कि जिला कारागार में वर्तमान समय में कुल 654 बंदी हैं, जिनमें से 44 महिलाएं, 15 अल्प वयस्क व शेष पुरुष बंदी निरुद्ध हैं। उन्होंने बताया कि जिला कारागार में निरुद्ध बंदियों की क्षमता 540 है। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक पुख्ता करने के लिए चहारदीवारी पर कांटेदार तार लगाने की शुरुआत की गई है। शीघ्र ही कार्य पूर्ण करा लिया जाएगा। जिससे जिला कारागार की सुरक्षा व्यवस्था और अधिक चौकस हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed