फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Tiranga Yatra taken out from Gandhi Chabutra.

Bahraich News: गांधी चबूतरे से निकाली गई तिरंगा यात्रा

Sun, 09 Aug 2026 11:40 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Tiranga Yatra taken out from Gandhi Chabutra.
विशेश्वरगंज। ग्राम पंचायत गंगवल बाजार स्थित गांधी चबूतरे से स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मृतिशेष गंगाराम तिवारी के पैतृक निवास दिगित पुरवा तक सेनानी नमन तिरंगा यात्रा एवं भाजपा गद्दी छोड़ो पदयात्रा निकाली गई। यह कार्यक्रम अंग्रेजों भारत छोड़ो तथा करो या मरो की 84वीं वर्षगांठ पर आयोजित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में कांग्रेस सेवादल के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष एवं ध्वजरक्षक विजय पोरवाल ने देशभक्ति गीतों के माध्यम से लोगों में राष्ट्रीय चेतना जगाने का प्रयास किया। यात्रा के दौरान सभी लोगों ने गांधी चबूतरे पर पुष्पांजलि अर्पित कर सामूहिक सलामी दी। कांग्रेस नेता विनय सिंह ने विशेश्वरगंज क्षेत्र के स्वतंत्रता संग्राम के महानायकों स्वर्गीय पृथ्वीपाल मिश्रा, ठाकुर आद्या बख्श सिंह, रघुपति सिंह, निरहू सिंह, केहर सिंह, राम बख्श सिंह और गंगाराम तिवारी सहित जनपद के सभी अमर सेनानियों को नमन किया। कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष एम. शफीक, लालजी गिरि, रामबचन, नसीम इदरीसी, मूलचंद गिरि, शिवनंदन, अंगद पासवान, दुर्गेश सिंह, उमेश तिवारी, विजय कुमार रावत, गंगाराम मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed