{"_id":"6a6f9bf2a0f5086c1e0b89ce","slug":"trailer-looted-from-sitapur-highway-recovered-two-arrested-bahraich-news-c-98-1-bhr1029-154354-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: सीतापुर हाईवे से लूटा गया ट्रेलर बरामद, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: सीतापुर हाईवे से लूटा गया ट्रेलर बरामद, दो गिरफ्तार
Mon, 03 Aug 2026 01:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Mon, 03 Aug 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। सीतापुर जिले से प्लाई लादकर मोतिहारी जा रहे ट्रेलर को शुक्रवार देर शाम दो युवकों ने लूट लिया था। आरोपियों ने ट्रेलर चालक को अपने वाहन में बंधक बना लिया और ट्रेलर लेकर चले गए। जीपीएस पर अपने वाहन की लोकेशन देख रहे वाहन स्वामी ने कुछ अनहोनी की आशंका होने पर स्थानीय पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने ट्रेलर को खोज निकाला। इसके साथ ही लूट में शामिल दो आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया।
संत कबीरनगर के बधुआ गांव, थाना बखिरा निवासी अष्टभुजा प्रसाद यादव ने बताया कि उनका ट्रेलर खलीलाबाद के धरैची गांव निवासी विजयपाल यादव चलाते हैं। वह शुक्रवार शाम सीतापुर जिले से प्लाई लादकर मोतिहारी जाने के लिए निकले थे। देर शाम सीतापुर हाईवे पर बहराइच जिले के हरदी थाना अंतर्गत रमपुरवा चौकी के पास पांच लोग एक काले रंग के वाहन में आए और ट्रेलर को ओवरटेक कर रोक लिया।
इसके बाद ट्रेलर चालक को जबरन अपने वाहन में बिठा लिया। उन्हीं लोगों में से एक युवक उनका ट्रेलर लेकर नानपारा मार्ग की ओर जाने लगा। जीपीएस पर अपने वाहन की लोकेशन ट्रेस कर रहे वाहन मालिक को ट्रेलर गलत दिशा में जाने पर कुछ आशंका हुई। इस पर उन्होंने स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम ने ट्रेलर को रोक लिया और हरदी पुलिस को इसकी सूचना दी। उधर ट्रेलर चालक भी खीरी में मौका पाकर लूट के आरोपियों के कब्जे से भाग निकला। थाना प्रभारी हरदी आलोक सिंह ने मौके पर पहुंचकर दो आरोपियों गुड्डू निवासी भूसेपुर, थाना खम्हरिया, जनपद खीरी व कमाल निवासी ऊंच गांव थाना खम्हरिया जनपद खीरी को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर कार्रवाई की जा रही है।