{"_id":"69f249d2821d7375ab0ca1f5","slug":"two-killed-three-injured-in-road-accidents-bahraich-news-c-98-1-bhr1029-148460-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: सड़क हादसों में दो की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: सड़क हादसों में दो की मौत, तीन घायल
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। वाहनों की तेज रफ्तार पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। इससे सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। मंगलवार देर रात व बुधवार को हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। मृतकों के शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
मोतीपुर के गायघाट निवासी पाटनदीन (58) मंगलवार रात एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद पैदल अपने गांव लौट रहे थे। गांव से कुछ ही दूरी पर एक तेज रफ्तार बाइक से उन्हें टक्कर लग गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके भाई राधेश्याम गंभीर अवस्था में उनको लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उधर श्रावस्ती जिले के विशांभरपुर निवासी रीता देवी (24) बुधवार को अपने पति के साथ बाइक से अपनी ससुराल जा रही थीं। रास्ते में भथवापुर के समीप बाइक अनियंत्रित होने से वह सड़क गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन उन्हें लेकर भिनगा अस्पताल पहुंचे। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मटेरा के डिहवा निवासी कृष्ण अपने साथी विजय के साथ बुधवार को बाइक से जिला मुख्यालय आ रहे थे। रास्ते में बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे दोनों घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भिजवाया। इसी प्रकार मोतीपुर क्षेत्र निवासी सुरेश अपनी बेटी मीरा को लेकर बाजार जा रहे थे। रास्ते में मवेशी की टक्कर से दोनों बाइक से गिरकर घायल हो गए। दोनों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
Trending Videos