{"_id":"69dfdb3c347ffd9dd608ece5","slug":"unnati-and-shrestha-score-99-in-cbse-class-10-exams-bahraich-news-c-98-1-bhr1003-147656-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: सीबीएसई 10वीं की परीक्षा में उन्नति व श्रेष्ठ को 99 फीसदी अंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: सीबीएसई 10वीं की परीक्षा में उन्नति व श्रेष्ठ को 99 फीसदी अंक
विज्ञापन
उन्नति।
- फोटो : उन्नति।
विज्ञापन
बहराइच। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) की हाईस्कूल परीक्षा परिणाम बुधवार शाम घोषित कर दिया गया। इस परीक्षा में बहराइच के सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल के श्रेष्ठ बंसल और उन्नति जैन ने 99-99 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में संयुक्त रूप से शीर्ष स्थान प्राप्त किया।
इसके अलावा गुरु कृपा डिवाइन ग्रेस पब्लिक स्कूल की शौर्या मिश्रा 98.4 प्रतिशत अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। इसी विद्यालय के आकर्ष मिश्रा 98 प्रतिशत अंक पाकर तीसरे स्थान पर रहे। जवाहर नवोदय विद्यालय की साध्वी सिंह 97.6 प्रतिशत अंक के साथ चौथे और एमआर जयपुरिया स्कूल के युवराज भलोटिया 97.4 प्रतिशत अंक पाकर पांचवें स्थान पर रहे।
मेधावियों की सफलता पर उनके घरों में उत्सव जैसा माहौल रहा। मिठाइयां बांटी गईं और परिजनों, पड़ोसियों व विद्यालय परिवार ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
रिसिया नगर के इंदिरा नगर निवासी श्रेष्ठ बंसल, पुत्र अंकुर बंसल, को 99 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर भारत विकास परिषद के अध्यक्ष सुधीश अग्रवाल, प्रेम गोयल, संजय चिरानिया, ललिता अग्रवाल, सरोज शर्मा (सभासद प्रतिनिधि) और राजेश गोयल सहित अन्य लोगों ने अंगवस्त्र व मिष्ठान देकर सम्मानित किया।
परीक्षा परिणाम घोषित होने से पहले ही विद्यालयों में चहल-पहल बढ़ गई थी। परिणाम जारी होते ही विद्यालयों से लेकर छात्रों के घरों तक बधाइयों का दौर शुरू हो गया और मिठाई बांटने के साथ फोटो सत्र का सिलसिला चलता रहा।
Trending Videos

उन्नति।- फोटो : उन्नति।