{"_id":"6a78c32bd71252ee7406d1b2","slug":"vehicle-breaks-through-icp-gate-and-escapes-questions-raised-about-security-bahraich-news-c-98-1-bhr1029-154826-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: आईसीपी का गेट तोड़कर भागा वाहन, सुरक्षा पर उठे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: आईसीपी का गेट तोड़कर भागा वाहन, सुरक्षा पर उठे सवाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुपईडीहा। भारत-नेपाल सीमा स्थित इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट (आईसीपी) में रविवार को तेज रफ्तार वाहन मुख्य गेट को क्षतिग्रस्त कर भाग गया। घटना के बाद आईसीपी की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
रविवार को एक चौपहिया वाहन आईसीपी के मुख्य गेट की ओर तेज रफ्तार से आया। वाहन को आता देख सुरक्षा कर्मियों ने वाहन को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक वाहन रोकने के बजाय गेट को टक्कर मारकर भाग गया। वाहन की टक्कर से गेट क्षतिग्रस्त हो गया। घटना में गेट के पास खड़ी एक बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद आईसीपी के सुरक्षा सलाहकार राम निरंजन ने रुपईडीहा थाने में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
आईसीपी में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवानों के साथ आईसीपी के निजी सुरक्षा कर्मी भी तैनात रहते हैं। इसके बावजूद वाहन के मुख्य गेट को टक्कर मारकर भाग जाने की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रभारी निरीक्षक रुपईडीहा हरेंद्र मिश्रा ने बताया कि सुरक्षा सलाहकार प्रार्थना पत्र के आधार पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी गई है। (संवाद)