फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Villagers protest to get transformer replaced.

Bahraich News: ट्रांसफार्मर बदलवाने के लिए ग्रामीणों का प्रदर्शन

Sun, 09 Aug 2026 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Villagers protest to get transformer replaced.
बहराइच/बाबागंज। शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में नहीं बिजली आपूर्ति के हालात सुधरने का नाम नहीं ले रही है। हालात ये हैं कि शहर के मोहल्ला नाजिरपुरा व बशीरगंज में शनिवार को पूरी रात हुई बिजली कटौती से उपभोक्ता बेहाल रहे। वहीं ग्राम सुजौली गांव के ग्रामीणों ने रविवार को ट्रांसफार्मर बदलने को लेकर गांव के मार्ग पर प्रदर्शन किया। इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर विभागीय अधिकारियों को मौके पर बुलवाया। अधिकारियों ने तत्काल ट्रांसफार्मर बदलकर आपूर्ति शुरू कराई, तब ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन


शहर के सिविल लाइन व बशीरगंज उपकेंद्र से नाजिरपुरा, खत्रीपुरा, बड़ीहाट, मेवातीुपरा, स्टीलगंज, ढपालीपुरवा, बशीरगंज समेत कई मोहल्लों की बिजली आपूर्ति की जाती है। शनिवार की देर शाम मोहल्ला नाजिरपुरा व बशीरंगंज की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। हालात ये रहे कि पूरी रात बिजली कटौती रहने से क्षेत्र की करीब 40 हजार की आबादी को परेशान होना पड़ा। सुबह करीब साढ़े सात बजे आपूर्ति शुरू होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

इसके अलावा सुजौली गांव में लगातार बिजली कटौती से नाराज ग्रामीण रविवार को गांव की सड़क पर उतर आए। इस दौरान सभी ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप था कि गांव में बिजली आपूर्ति सुचारु करने के लिए 63 केवी क्षमता का ट्रांसफार्मर स्वीकृत था, लेकिन बिजली विभाग के कर्मचारी मौके पर 63 केवी के स्थान पर 25 केवी का ट्रांसफार्मर लगाकर आपूर्ति का संचालन करा रहा है, ऐसे में आए दिन बिजली व्यवस्था बाधित होती रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे बाबागंज चौकी इंचार्ज प्रभारी शिवेश कुमार शुक्ला ने ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें समझाया और बिजली विभाग के कर्मचारियों से वार्ता की। चौकी इंचार्ज के हस्तक्षेप के बाद विभाग द्वारा ट्रांसफार्मर बदलकर आपूर्ति बहाल की गई, जिसके बाद ग्रामीणों ने प्रदर्शन समाप्त कर दिया। मामले में विद्युत वितरण खंड के अधीक्षण अभियंता नवीन चंद्र से बात करने पर उन्होंने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। उपकेंद्र से जानकारी प्राप्त कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed