सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   2417 examiners will evaluate five and a half lakh answer sheets.

Ballia News: साढ़े पांच लाख उत्तर-पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करेंगे 2417 परीक्षक

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
2417 examiners will evaluate five and a half lakh answer sheets.
विज्ञापन
बलिया। यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तर-पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का प्रारंभ 18 मार्च की तिथि निश्चित की गई है। जिसमें करीब साढ़े पांच लाख कापियों का मूल्यांकन किया जाएगा। मूल्यांकन के लिए चार केंद्र बनाए गए हैं। मूल्यांकन केंद्र राजकीय बालिका इंटर कालेज व टाउन इंटर कालेज पर हाईस्कूल और राजकीय इंटर कालेज और कुंवर सिंह इंटर काॅलेज पर इंटरमीडिएट की उत्तर-पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाएगा। मूल्यांकन की निगरानी सीसीटीवी कैमरों से होगी। सभी मूल्यांकन केंद्र जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के कंट्रोल रूम और राज्यस्तरीय कंट्रोल रूम से जुड़ेंगे। मूल्यांकन की तैयारियां सभी केंद्रों पर जोरों से चल रही हैं। प्रधान परीक्षक, अंकेक्षक और परीक्षक की जॉइनिंग मंगलवार को सभी केंद्रों पर की गई। इसमें सभी ड्यूटीरत शिक्षक उपस्थित नहीं हो सके। विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार करीब 50 प्रतिशत शिक्षक ही मूल्यांकन केंद्रों तक पहुंच सके। इनका प्रशिक्षण पूरा किया गया। कुछ मूल्यांकन केंद्र पर शिक्षकों की इससे भी कम संख्या रही। हालांकि मंगलवार की शाम तक शिक्षकों का आना लगा रहेगा। इससे उनकी संख्या बढ़ सकती है। मूल्यांकन केंद्रों पर हिंदी और अंग्रेजी की कुछ काॅपियां पहुंच चुकीं हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि बुधवार तक कुछ और काॅपियां पहुंच सकती हैं। मूल्यांकन केंद्र प्रभारियों के अनुसार निर्धारित तिथि पर मूल्यांकन का कार्य प्रारंभ तो हो सकता है लेकिन उसमें सभी विषयों की काॅपियों का होना संभव नहीं है। माध्यमिक के कुछ विद्यालयों पर अभी भी वार्षिक परीक्षा होनी शेष है। वहां के शिक्षकों के लिए मूल्यांकन के लिए केंद्रों तक पहुंचना मुश्किल होगा।
Trending Videos

राजकीय बालिका इंटर काॅलेज पर हाईस्कूल के विषयों का मूल्यांकन किया जाएगा। इसमें अंग्रेजी, गणित सामाजिक विज्ञान, कामर्स और संस्कृत शामिल है। वहीं टाउन इंटर कालेज में भी हाईस्कूल विषय की काॅपियों का मूल्यांकन होगा। इसमें गृह विज्ञान, हिंदी, उर्दू आदि विषयों की कापियों का मूल्यांकन किया जाएगा। वहीं कुंवर सिंह इंटर कालेज में भी इंटरमीडिएट विषय की उत्तर-पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाएगा। इसमें अंग्रेजी, रसायन विज्ञान, संस्कृत, कृषि संबंधित विषय, नागरिक शास्त्र व इतिहास की कापियां शामिल हैं। श्री मुरलीमनोहर इंटर काॅलेज में सबसे ज्यादा एक लाख 87 हजार 758 उत्तर-पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाएगा। वहीं सबसे कम 96 हजार 876 उत्तर-पुस्तिकाओं का मूल्यांकन राजकीय इंटर कालेज पर होगा। मूल्यांकन केंद्र मुरली मनोहर इंटर कालेज पर सबसे ज्यादा परीक्षकों की तैनाती की जाएगी। वहीं सबसे कम परीक्षक कुंवर सिंह और राजकीय इंटर कालेज पर तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मूल्यांकन की तैयारियां सभी केंद्रों पर पूर्ण कर ली गई है। केंद्रों पर उत्तर-पुस्तिकाओं का आना शुरू हो गया है। मूल्यांकन निर्धारित तिथि 18 मार्च को प्रारंभ करा दिया जाएगा। जितनी काॅपियां मूल्यांकन केंद्रों पर पहुंच जाती हैं उनका मूल्यांकन शुरू करा दिया जाएगा। - देवेंद्र कुमार गुप्ता, जिविनि, बलिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed