सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Incomplete projects are spoiling the ranking of the district

Ballia News: अधूरी परियोजनाएं बिगाड़ रहीं जिले की रैंकिंग

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
Incomplete projects are spoiling the ranking of the district
विज्ञापन
बलिया। डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने सोमवार को विकास भवन सभागार में जिलास्तरीय अधिकारियों के साथ सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा की। ग्राम्य विकास विभाग की रैंकिंग ‘सी’ और महिला एवं बाल विकास विभाग की रैंकिंग ‘डी’ पाए जाने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि अधूरी परियोजनाओं से जिले की रैंकिंग बिगड़ रही है। सुधार के लिए प्रभावी कदम उठाएं।
Trending Videos

जिलाधिकारी ने यूपीपीसीएल विभाग की ओर से पुलिस लाइन में 150 पुलिसकर्मियों के लिए बैरक निर्माण की सूचना पोर्टल पर अपलोड न करने पर असंतोष जताया। तत्काल जानकारी अपलोड करने को कहा। निर्माण कार्यों की धीमी प्रगति और अधूरे प्रोजेक्ट्स पर भी डीएम ने सख्त रुख अपनाया। राजकीय निर्माण निगम को स्वास्थ्य केंद्र मनियर का निर्माण शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए। वहीं, नगरा स्थित खाकी बाबा मंदिर के निर्माण, गंगा तट पर घाटों के विकास और मूलभूत सुविधाओं के अधूरे कार्यों पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने संबंधित विभाग से लिखित रूप में समय सीमा मांगी। राजकीय इंटर कॉलेज नौरंगा के निर्माण में लापरवाही पाए जाने पर कड़ी चेतावनी दी और कहा कि यदि कार्यदायी संस्था लापरवाही करती है तो उसे तत्काल बदला जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बेलहरी, स्वास्थ्य केंद्र हापुर महालखुर्द, राजकीय आश्रम विद्यालय हुसैनाबाद, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय नवानगर और नगरा के निर्माण कार्य अधूरे पाए जाने पर भी अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई गई। डीएम ने कहा कि जिले में चल रही 14 परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए, अन्यथा जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। लोक निर्माण विभाग ने जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में प्रथम भवन निर्माण की प्रगति की जानकारी दी। जिलाधिकारी ने सभी पूर्ण और अपूर्ण परियोजनाओं की सूची तैयार कर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सभी कार्यदायी संस्थाओं को चेतावनी दी कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed