सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Traders clashed with inspector who came to verify weights

Ballia News: बाट का सत्यापन करने पहुंचे निरीक्षक से उलझे व्यापारी

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Traders clashed with inspector who came to verify weights
विज्ञापन
बैरिया। तीन साल बाद रानीगंज बाजार के चावल पट्टी में बाट सत्यापन करने पहुंचे वरिष्ठ निरीक्षक बाट-माप मोहम्मद कयूम को व्यवसायियों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। व्यवसायियों का कहना था कि तीन साल बाद क्यों सत्यापन के लिए आ रहे हैं? नियमानुसार तो प्रत्येक वर्ष सत्यापन होना चाहिए। वहीं निरीक्षक का कहना था कि प्रत्येक वर्ष जुलाई महीने में यहां कैंप लगाकर सत्यापन किया जाता है। पिछले साल भी कैंप लगा था, लेकिन किसी ने सत्यापन नहीं कराया। काफी देर तक निरीक्षक और दुकानदारों में नोकझोंक होती रही।
Trending Videos

मोहम्मद कयूम से जब पूछा गया कि जुलाई में कैंप लगता है तो मार्च में क्यों आए हैं?। उन्होंने बताया कि संपूर्ण समाधान दिवस पर किसी ने जिलाधिकारी से शिकायत की थी कि रानीगंज बाजार में व्यवसायियों की ओर से घटतौली की जाती है। उसकी जांच के लिए जिलाधिकारी ने निर्देशित किया था। उसी क्रम में जांच के लिए आया हूं। जिस व्यवसायी ने अपने बाट का सत्यापन नहीं कराया है, उन्हें नोटिस भेजा जाएगी। कार्यालय में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखना होगा। इसमें न्यूनतम दो हजार रुपये और अधिकतम दस हजार रुपये जुर्माने का प्राविधान है। जुर्माना ऑनलाइन भरना पड़ेगा। मंगलवार को छह से अधिक दुकानों का सत्यापन किया गया। शेष लोगों ने सत्यापन नहीं कराया है। चावल व्यवसायी विद्या शंकर, अजीत कुमार, धर्मेंद्र गुप्त, पप्पू गुप्त ने बताया कि बाट-माप विभाग तीन साल बाद यहां आया है। आग्रह के बावजूद यह लोग सत्यापन के लिए नहीं आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed