सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   25 thousand candidates will take the exam at 15 centres, cyber cafes will remain closed within a radius of 1 km.

Ballia News: 25 हजार अभ्यर्थी 15 केंद्रों पर देंगे परीक्षा, 1 किमी के दायरे में बंद रहेंगे साइबर कैफे

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
25 thousand candidates will take the exam at 15 centres, cyber cafes will remain closed within a radius of 1 km.
विज्ञापन
बलिया। उत्तर प्रदेश पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा को सकुशल, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। 25 हजार से ज्यादा परीक्षार्थी 15 केंद्रों पर परीक्षा देंगे।
Trending Videos

14 एवं 15 मार्च को आयोजित होने वाली इस परीक्षा के लिए शुक्रवार को जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने विकास भवन सभागार में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि परीक्षा की शुचिता से समझौता करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग अनिवार्य रूप से की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिन स्थानों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात हैं, वहां कैमरों का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे आज ही केंद्रों का भौतिक सत्यापन कर लें और वहां पेयजल, साफ-सफाई व उचित प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करें।
परीक्षा केंद्रों पर समय की सटीकता के लिए घंटी बजने की विशेष व्यवस्था करने को कहा गया है।परीक्षा की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए जिलाधिकारी ने बड़ा आदेश जारी किया है। परीक्षा केंद्र से एक किलोमीटर की परिधि में स्थित सभी फोटोकॉपी की दुकानें, कॉल सेंटर और साइबर कैफे परीक्षा अवधि के दौरान बंद रहेंगे। ड्यूटी पर तैनात सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए आईडी कार्ड पहनना अनिवार्य कर दिया गया है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बैठक में बताया कि सभी केंद्रों के साथ-साथ रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर भी मेडिकल टीमों की तैनाती की गई है। परीक्षाा के दाैरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए डॉक्टरों की टीम अलर्ट मोड पर रहेगी। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था का खाका खींचते हुए सेक्टर मजिस्ट्रेटों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दाैरान शुचिता बनी रहे। बैठक में एडीएम अनिल कुमार समेत सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed