{"_id":"69c3602d271d0381bc09783b","slug":"video-black-marketing-of-1015-domestic-cylinders-at-gas-agency-in-ballia-fir-to-be-registered-2026-03-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बलिया में गैस एजेंसी पर 1015 घरेलू सिलिंडर की कालाबाजारी, दर्ज होगी प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: बलिया में गैस एजेंसी पर 1015 घरेलू सिलिंडर की कालाबाजारी, दर्ज होगी प्राथमिकी
बलिया जिले के बांसडीह कचहरी स्थित रुद्र गैस सर्विस पर घरेलू गैस वितरण में अनियमितता की शिकायत पर जांच करने पहुंची टीम ने भारी संख्या में कालाबाजारी को पकड़ा है। टीम को मौके पर 1015 घरेलू गैस नहीं मिला, जिस पर टीम ने एजेंसी संचालक पर एफआईआर दर्ज करने की तहरीर बांसडीह कोतवाली में दी है। सोमवार को बांसडीह तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर भारी संख्या में उपभोक्ताओं ने डीएम मंगला प्रसाद सिंह से गैस डिलीवरी न होने व डिलीवरी का मैसेज आने की शिकायत की। इसमें अमित कुमार सिंह समेत अन्य उपभोक्ता शामिल थे। इस पर डीएम जिला विकास अधिकारी आनंद कुमार के नेतृत्व में तत्काल जांच टीम को मौके पर भेजा। जांच टीम को गैस एजेंसी के मैनेजर राजीव कुमार पाण्डेय द्वारा एक से 23 मार्च के संपूर्ण आमद तिथिवार एवं 23 मार्च के ओपनिंग स्टाक के बैलेंस उपलब्ध कराया गया। मैनेजर द्वारा उपलब्ध कराए गए अभिलेख के अनुसार गैस एजेंसी में 1015 भरा हुआ रिफिल व ओपनिंग खाली गैस 55 होना चाहिए था। टीम ने मौके पर 40 उपभोक्ताओं को बयान दर्ज किया। मौके पर उपस्थित उपभोक्ताओं के बयान, गैस एजेंसी के मैनेजर द्वारा दिए गए बयान, एजेंसी कार्यालय से प्राप्त आनलाइन अभिलेख एवं विक्रय प्रबन्धक (भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन) बलिया की आख्या के बाद गैस एजेंसी के गोदाम के आनलाइन प्रदर्शित स्टाक के भौतिक सत्यापन में 1015 भरे हुए घरेलू गैस सिलिण्डरों के सापेक्ष गोदाम में शून्य का स्टाक पाया गया। टीम ने बताया कि गैस एजेंसी से संबंधित उपभोक्ताओं में डिलीवरी न करके व्यक्तिगत लाभ हेतु खुले बाजार में भरा सिलेण्डर की कालाबाजारी की गई है, जो आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के अन्तर्गत दंडनीय अपराध है। बांसडीह तहसील के क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी राजेश कुमार मिश्र ने रुद्र भारत गैस सर्विस, बांसडीह कचहरी, के मैनेजर राजीव कुमार पाण्डेय निवासी ग्राम आसचौरा, विकास खंड बेरूआरबारी के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाल प्रवीण सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।