सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Focus on home delivery, yet queues remain low

Ballia News: होम डिलीवरी पर फोकस, फिर भी कतार नहीं हो रही कम

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Focus on home delivery, yet queues remain low
नगर से सटे सहरसपाली ​स्थित गैस एजेंसी पर सिलिंडर के लिए लगी कतार।संवाद
विज्ञापन
बलिया। रसोई गैस सिलिंडर की किल्लत अभी दूर होने का नाम नहीं ले रही है। प्रशासन का फोकस होम डिलीवरी पर अधिक हो गया है लेकिन गोदामों पर कतार कम होने का नाम नहीं ले रही है। जीराबस्ती स्थित गैस गोदाम पर भोर में चार बजे से ही लोग कतार में लग गए।
Trending Videos

तीन दिन पूर्व हुए विवाद के बाद पुलिस की मौजूदगी में गैस सिलिंडर का वितरण नियमानुसार किया गया। कतार में करीब 150 से अधिक उपभोक्ता लगे रहे। दोपहर बाद तक गैस सिलिंडर का वितरण हुआ। इस दौरान हनुमानगंज चौकी के दो सिपाही बाहर व अंदर मौजूद रहे, जिससे हर उपभोक्ता को सिलिंडर मिल गया। इससे लोगों को काफी राहत मिली। विवाद के बाद एजेंसी संचालक अभिज्ञान तिवारी ने प्रशासन से वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सहयोग मांगा था। बताया कि बुकिंग के हिसाब से सिलिंडर का वितरण किया जा रहा है। बताया कि होम डिलिवरी भी कराई जा रही है। कुछ क्षेत्रों में वाहन भेजे जा रही हैं। धीरे-धीरे डिलीवरी वैन निकलने लगेगी। सप्ताह भर पहले बुक कराने वालों के घर सिलिंडर पहुंचाया जा रहा है। जिला पूर्ति अधिकारी देव मणि मिश्रा ने बताया कि गैस सिलिंडर की उपलब्धता के हिसाब से वितरण एजेंसियों द्वारा सुनिश्चित किया जा रहा है। सर्वर से जुड़ी समस्या में काफी हद तक सुधार हुआ है। होम डिलीवरी को प्राथमिकता दी गई है, इसे बढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed