सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Langur terror, bites 6 people in two days

Ballia News: लंगूर का आतंक, दो दिन में 6 को काटा

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Langur terror, bites 6 people in two days
विज्ञापन
बलिया। बेल्थरारोड क्षेत्र में लंगूर (काला बंदर) का आतंक है। क्षेत्र के विशुनपुरा, चैनपुर, शाहपुर अफगा, कुंडैल, बेल्थरारोड नगर में बंदरों के काटने से कई लोग घायल हो गए। पिछले 48 घंटे में लंगूर ने विशुनपुरा चैनपुर गांव में छह लोगों को काटकर घायल कर दिया है। भय के कारण ग्रामीण घरों से निकलने में भी डर रहे हैं।
Trending Videos

मंगलवार की सुबह विशुनपुरा चैनपुर गांव में लंगूर ने विनोद यादव (40) को पैर में काट लिया। गांव में दूध लेने पहुंचे बभनियाव निवासी प्रिंस यादव (28) पर भी लंगूर ने हमला कर हाथ में काटकर लहूलुहान कर दिया। दोनों घायलों को सीयर सीएचसी में भर्ती कराया गया। ग्रामीणों का कहना है कि लंगूर बेहद आक्रामक हो गया है और राह चलते लोगों को निशाना बना रहा है। बाइक, ट्रैक्टर और अन्य वाहनों से गुजरने वाले लोगों को भी दौड़ाकर काट रहा है। विशुनपुरा निवासी शिवम पांडेय ने बताया कि लंगूर के आतंक के कारण वह दो दिनों से अपने मंदिर में पूजा करने तक नहीं जा पा रहे हैं। मुरली मनोहर यादव समेत ग्रामीणों ने वन विभाग और प्रशासन से जल्द लंगूर को पकड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो माह में बंदरों ने 175 को काटा
बेल्थरारोड क्षेत्र में हिंसक बंदरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। पिछले दो माह के दौरान बंदरों ने 175 लोगों को काटकर घायल कर दिया है। सीयर सीएचसी के अधीक्षक डॉ. राकेश सिंह के अनुसार, फरवरी माह में 430 तथा मार्च में अब तक 355 लोगों को एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाया गया है। इनमें फरवरी में करीब 95 और मार्च में अब तक लगभग 80 लोग बंदर के काटने के शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed