{"_id":"69f653369b6d6a95f10e2609","slug":"60-year-old-dilapidated-cable-poses-a-problem-for-20-villages-protests-if-it-is-not-replaced-within-10-days-ballia-news-c-190-1-bal1001-163100-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: 60 साल पुरानी जर्जर केबल बनी 20 गांवों के लिए मुसीबत, 10 दिनों में नहीं बदली तो प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: 60 साल पुरानी जर्जर केबल बनी 20 गांवों के लिए मुसीबत, 10 दिनों में नहीं बदली तो प्रदर्शन
विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीह रोड। विद्युत उपकेंद्र टकरसन के अंतर्गत फीडर नंबर एक क्षेत्र के उपभोक्ताओं ने शनिवार को अधीक्षण अभियंता विनोद जायसवाल से मुलाकात की। आए दिन होने वाली बिजली कटौती और जर्जर केबल की समस्या से निजात दिलाने के लिए कहा। चेतावनी दी कि यदि 10 दिनों के भीतर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह प्रदर्शन करेंगे।
ग्रामीणों ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि बिशुनपुरा-बघौली गांव के समीप रेलवे लाइन के नीचे से गुजर रही 11 हजार वोल्टेज की केबल 60 वर्ष पुरानी है। जर्जर होने से आए दिन फॉल्ट आता है। जब भी केबल जलती है, विभाग केवल मरम्मत (पैच वर्क) कर काम चला देता है। बार-बार होने वाले फॉल्ट के कारण क्षेत्र के करीब 20 गांवों की आपूर्ति घंटों और कभी-कभी दिनों तक ठप रहती है।
अधीक्षण अभियंता विनोद जायसवाल ने टकरसन फीडर के जूनियर इंजीनियर को निर्देशित किया कि उक्त केबल की वर्तमान स्थिति और अब तक की प्रगति रिपोर्ट शनिवार को ही उपलब्ध कराएं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि लापरवाही पाई गई तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ज्ञापन देने पहुंचे आशीष प्रताप सिंह, पिंकू सिंह, रवि कुमार, संजय सिंह और पवन आदि ने स्पष्ट कहा कि वे पिछले कई वर्षों से इस समस्या को झेल रहे हैं।
Trending Videos