सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   9-year-old Shashwat becomes the new Mahant of Revati's Majhaua Math.

Ballia News: रेवती के मझौंआ मठ के नए महंत बने 9 साल के शाश्वत

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
9-year-old Shashwat becomes the new Mahant of Revati's Majhaua Math.
रेवती के मझौंवा मठ के नए बाल महंत का पट्टाभिषेक करते साधु-संत।संवाद
विज्ञापन
रेवती। नगर के बस स्टैंड के समीप स्थित मझौंवा मठ लक्ष्मी नारायण मंदिर में रविवार को धार्मिक परंपरा के तहत 9 वर्षीय बालक शाश्वत शौर्य तिवारी को नया महंत घोषित किया गया।

पूर्व महंत मकसूदनाचार्य के निधन के बाद मठ की जिम्मेदारी अस्थायी रूप से पुरुषोत्तम तिवारी और करुणानिधान तिवारी के पास केयरटेकर के रूप में थी। रविवार को अपराह्न शुभ मुहूर्त में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पट्टाभिषेक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसका संचालन रामभद्राचार्य (बालक दास) की ओर से किया गया। बालक महंत का नामकरण करते हुए उन्हें श्याम नारायण रामानुज श्री वैष्णोदास नाम प्रदान किया गया। परंपरा के अनुसार इस मठ में अविवाहित महंत की नियुक्ति की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में कदम चौराहा बलिया स्थित बड़ा मठिया के महंत रामउदार दास, छोटी मठिया के महंत सीताराम दास, काशी के महंत रामनारायण दास त्यागी सहित कई संत-महंत उपस्थित रहे। पं. घनश्याम मिश्र और अवधेश पांडेय ने वैदिक विधियों के साथ संपूर्ण संस्कार संपन्न कराया। पुरुषोत्तम तिवारी और करुणानिधान तिवारी को मठ का संरक्षक नियुक्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed