{"_id":"69b6ec053d0726e614067430","slug":"973-patients-suffering-from-viral-infections-ballia-news-c-190-1-ana1001-159637-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: वायरल संक्रमण खांसी के अलावा अन्य बीमारियों के 973 मरीजों का हुआ इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: वायरल संक्रमण खांसी के अलावा अन्य बीमारियों के 973 मरीजों का हुआ इलाज
बलिया। सुबह शाम गुलाबी ठंड व दोपहर में तेज धूप से बच्चों से लेकर बुजुर्गों की सेहत पर बुरा असर डाल रही है। बच्चे व युवा सर्दी जुकाम से परेशान है, वहीं बुजुर्ग जोड़ों में दर्द, खांसी व सांस उखड़ रही है। रविवार को जिला अस्पताल व सीएचसी की ओपीडी बंद रही। मरीजों को इलाज में परेशानी न हो इसके लिए जिले के 81 पीएचसी व न्यू पीएचसी पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का आयोजन हुआ। मेला प्रभारी एसीएमओ डॉक्टर योगेन्द्र दास ने बताया कि मेला में सर्दी जुकाम, उल्टी दस्त के अलावा खांसी, गले में खराश, पेट में दर्द, उल्टी दस्त व बच्चों के सीने में जकड़न की परेशानी से 973 मरीज इलाज कराने पहुंचे। मरीजों को दवा भी उपलब्ध कराया गया।
Trending Videos
इंदरपुर : न्यू पीएचसी पर आरोग्य मेले में बुखार व खांसी के मरीजों की संख्या अधिक रही। न्यू पीएचसी बछईपुर पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉक्टर आशीष चौहान ने 40 मरीजों का उपचार किया। शैलेन्द्र त्रिपाठी व बलवीर सिंह मौजूद रहे। नगरा : पीएचसी नगरा पर रविवार को डॉक्टर रामध्यान में 35 मरीजों का उपचार कर दवाइयां दी। सुखपुरा। पीएचसी पर आयुष चिकित्सक, फार्मासिस्ट तथा दो अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।प्रभारी डाॅ. सिद्धी रंजन सप्ताह में दो दिन ही आते हैं। घोघा। न्यू पीएचसी राजा गांव खरौनी पर डॉक्टर वीर बहादुर द्वारा 21 मरीज का इलाज किया गया। जयप्रकाश नगर। पीएचसी मुरली छपरा पर 54 मरीजों, जेपी नगर सीएचसी पर 44 मरीज, न्यू पीएचसी टोला शिवन राय पर 17 मरीज, न्यू पीएचसी कर्ण छपरा में 14 मरीज तथा न्यू पीएचसी बहुआरा लालगंज में 19 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर इलाज हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।