सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Only 25 percent of the schools in the district pass the proficiency exam, not even one in the city

Ballia News: जिले के मात्र 25 प्रतिशत विद्यालय निपुण परीक्षा में पास, नगर के एक भी नहीं

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Only 25 percent of the schools in the district pass the proficiency exam, not even one in the city
विज्ञापन
बलिया। निपुण भारत मिशन के तहत परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता परखने के लिए आयोजित की गई निपुण आकलन परीक्षा में सिर्फ 25 प्रतिशत विद्यालय ही सफल हो पाए हैं। इसमें नगर के एक भी विद्यालय नहीं हैं।
Trending Videos

बताया जा रहा है कि शिक्षा सत्र 2025-26 में जिले के सभी विकास खंडों से 1756 विद्यालयों को निपुण आकलन परीक्षा में शामिल किया गया था। जिसमें केवल 448 विद्यालय ही उत्तीर्ण हुए। बीएसए मनीष सिंह ने इस पर संबंधित खंड शिक्षाधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी है। आकलन परीक्षा में विकास खंड बेरूआरबारी अव्वल है। जिसमें 59 विद्यालयों को शामिल किया गया था। इसमें से कुल 41 विद्यालय निपुण घोषित किए गए हैं। शामिल विद्यालयों के सापेक्ष सफल विद्यालयों का 69 प्रतिशत है। यानी इस विकास खंड के विद्यालय प्रथम स्थान पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि नगर शिक्षा क्षेत्र की हालत सबसे ज्यादा खराब है। इस शिक्षा क्षेत्र के करीब 17 विद्यालयों को शामिल किया गया था, जिनमें से एक भी विद्यालय निपुण आकलन परीक्षा में सफल नहीं हो सके हैं। आकलन परीक्षा में सभी शिक्षा क्षेत्र से 1756 विद्यालय ही शामिल किए गए थे। जिनमें से केवल 448 विद्यालय ही निपुण घोषित किए गए हैं। यह आकलन परीक्षा के लिए शामिल कुल विद्यालयों का मात्र 25 प्रतिशत ही है। वहीं अन्य विद्यालय जो आकलन परीक्षा में निपुण घोषित किए गए हैं उनका प्रतिशत भी कोई बहुत ज्यादा नहीं है। इस प्रकार देखा जाए तो परिषदीय विद्यालयों की गुणवत्ता प्रभावित हुई है। विद्यालयों की गुणवत्ता परख का आकलन परख एप के माध्यम से किया गया था।
स्वआकलन कर करें सुधार : जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष सिंह ने बताया कि परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों को गुणवत्तापरक शिक्षा देने पर जोर दिया जा रहा है। इसको लेकर एप के माध्यम से जनपद के कुल 1756 परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता परखने के लिए कक्षा एक और दो के बच्चों का निपुण आकलन किया गया। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी ने खराब प्रदर्शन वाले संबंधित खंड शिक्षाधिकारी व विद्यालयों को कड़ी चेतावनी दी है कि आप स्वआकलन करें।
-------------------
क्रम संख्या विकास खंड शामिल विद्यालय निपुण विद्यालय
1़ बेलहरी 59 41
2़ नगर क्षेत्र 17 0
3़ बेरूआरबारी 68 05
4़ बैरिया 88 34
5़ बांसडीह 96 33
6़ चिलकहर 108 19
7़ दुबहर 90 37
8़ गड़वार 113 19
9़ हनुमानगंज 77 27
10़ मनियर 90 12
11़ मुरलीछपरा 86 42
12़ नगरा 161 36
13़ नवानगर 98 35
14़ पंदह 107 16
15़ रसड़ा 151 20
16़ रेवती 107 29
17़ सीयर 153 32
18़ सोहांव 87 13
-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed