सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   A 50-bed CCU will be built at a cost of 23.75 crore

Ballia News: 23.75 करोड़ से बनेगा 50 बेड का सीसीयू

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
A 50-bed CCU will be built at a cost of 23.75 crore
विज्ञापन
बलिया। जिला अस्पताल में 50 बेड का अत्याधुनिक क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) स्थापित किया जाएगा। शासन द्वारा 23 करोड़ 75 लाख रुपये की स्वीकृति मिल चुकी है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन निदेशक ने महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवायें को पत्र जारी किया है। कार्यदायी संस्था सी एण्ड डीएस जल निगम करेंगा। सीसीयू वार्ड निर्माण से मरीजों के लिए बड़ी राहत की खबर है। जिला अस्पताल में लंबे समय से आईसीयू सुविधा की कमी को मरीज मऊ व वाराणसी इलाज को जाते थे। क्रिटिकल केयर यूनिट गंभीर और जीवन रक्षक इलाज के लिए पूरी तरह आधुनिक संसाधनों से लैस होगी। 23.75 करोड़ की लागत से निर्माण होगा। कार्य शुरू होने के बाद इसे 16 महीनों के भीतर पूर्ण करने का लक्ष्य तय किया गया है। सीसीयू में वेंटिलेटर सपोर्ट, मॉनिटरिंग सिस्टम, ऑक्सीजन सप्लाई, इमरजेंसी मेडिकेशन और प्रशिक्षित मेडिकल स्टाफ की व्यवस्था होगी। इसके चालू होने से हार्ट, ब्रेन स्ट्रोक, एक्सीडेंट और अन्य गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को अब बाहर रेफर करने की मजबूरी कम होगी।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed